Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव सोमवार को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज सुस्त पड़ गए,जबकि चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज भी तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,01,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,12,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के कारोबार में तेजी, जबकि चांदी में सुस्ती देखने को मिल रही है।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 71 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,133 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,01,204 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,116 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,01,223 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,01,050 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01,344 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 22 रुपये की तेजी के साथ 1,12,258 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,12,236 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 98 रुपये की तेजी के साथ 1,12,334 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,12,415 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,12,257 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,428.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,426.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,426.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.44 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.32 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 37.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,01,133 | 1,01,204 | 1,01,116 |
| चांदी | 1,12,258 | 1,12,236 | 1,12,334 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 3,428.90 | 3,426.40 | 3,426.90 |
| चांदी | 37.44 | 37.32 | 37.40 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)