मॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिम
सामान्य से कम मॉनसून और अल नीनो के जोखिम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की आवक पर मुख्य तौर पर खतरा मंडराने लगा है। यह गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) जैसे महिंद्रा फाइनैंस, श्रीराम फाइनैंस, एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेज के लिए बड़ा जोखिम बन सकता है। इससे कर्ज देने वाली कंपनियों को जोखिम वाले खंडों […]
RBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के शेयरों में आज भारी गिरावट आई और बजाज फाइनैंस का शेयर सबसे ज्यादा लुढ़का। यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उन प्रस्तावित नियमों के कारण आई, जिनसे एनबीएफसी के लिए रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा देना मुश्किल हो जाएगा। इससे एनबीएफसी के ज्यादा मुनाफा देने वाले कारोबार पर खतरा मंडरा सकता […]
डिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआई
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन ने बुधवार को मौद्रिक नीति के बाद के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) और यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (यूएलआई) को अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है। इन दोनों प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पहले से ही सीधे लेनदेन के लिए किया जा रहा है। जैन ने कहा […]
कागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआत
भारतीय रिजर्व बैंक अगले वित्त वर्ष में पॉलिमर के बैंक नोट शुरू करने की योजना बना रहा है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति जारी करने के बाद आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन नोटों का परिचालन लोगों के बीच सफल परीक्षण और संचालन के आकलन पर निर्भर करेगा। केंद्रीय बैंक […]
दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला
बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ। इसकी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों का छह हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचना और घरेलू मुद्रा के प्रति धारणा बिगड़ना थी। स्थानीय मुद्रा मंगलवार के 96.24 प्रति डॉलर के बंद भाव के मुकाबले 96.57 प्रति डॉलर पर बंद […]
पीरामल फाइनैंस का अगले 3 साल में 25% तक असुरक्षित ऋण कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य, ग्रामीण बाजार पर फोकस
संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ने के कारण पीरामल फाइनैंस अगले 2-3 साल में अपना असुरक्षित ऋण कारोबार बढ़ाने पर विचार कर रही है। पीरामल फाइनैंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी जयराम श्रीधरन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ एक बातचीत में यह जानकारी दी। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) […]
RBI का नया फरमान: बैंक बोर्डों को अब रणनीति और जोखिम प्रबंधन पर देना होगा ज्यादा समय, नियम बदले
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज बैंकों के निदेशक मंडलों (बोर्ड) की बैठकों के लिए मुद्दे तय करने के संबंध में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए ताकि बोर्ड अपने समय का ज्यादा कारगर तरीके से इस्तेमाल कर पाएं। केंद्रीय बैंक चाहता है कि बैंक बोर्ड रणनीति तथा जोखिम प्रशासन पर ज्यादा बेहतर तरीके से विचार करें। संशोधित […]
NBFC सिक्योरिटाइजेशन बाजार में रिकॉर्ड तेजी, पहली तिमाही में ₹60,000 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का सिक्योरिटाइजेशन बाजार में सबसे मजबूत प्रदर्शन रहा है। इस दौरान जारी राशि सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 60,000 करोड़ रुपये हो गई है। क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में यह कहा है। एजेंसी ने कहा है कि इसमें 98 प्रतिशत […]
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बैंकों को बॉन्ड कारोबार से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। इससे उन्हें पहले हुए मार्क-टु-मार्केट (एमटीएम) नुकसान की भरपाई करने में काफी मदद मिलेगी। तिमाही के दौरान सरकारी बॉन्ड यील्ड में नरमी रही, जबकि शुद्ध ओपन पोजिशन (एनओपी) नियमों में बदलाव का असर […]
बैंकिंग सेक्टर में नए सुधारों का यही सही समय, देश को छोटे नहीं बल्कि बड़े बैंकों की जरूरत: दीपक पारेख
एचडीएफसी लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन व एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के चेयरमैन दीपक पारेख ने सोमवार को कहा कि अगर भारत को अपनी लंबी अवधि की वृद्धि की महत्वाकांक्षाओं के लिए धन मुहैया कराना है तो उसे बैंकिंग सुधारों के एक और दौर को आगे बढ़ाना चाहिए, ऋण मार्केट को मजबूत करना होगा व पूंजी […]








