facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: बॉक्स ऑफिस पर 11 महीनों में कमाई 18% बढ़कर ₹11,657 करोड़ हुई

Advertisement

इस साल जनवरी से नवंबर अवधि में बॉक्स ऑफिस पर कुल संग्रह सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 11,657 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- December 19, 2025 | 10:36 PM IST
box office
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

साल 2025 की तरह मौजूदा साल भी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। इस साल जनवरी से नवंबर अवधि में बॉक्स ऑफिस पर कुल संग्रह सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 11,657 करोड़ रुपये हो गया। विभिन्न जायके वाली फिल्में प्रदर्शित होने से दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे आए हैं।

पिछले साल की तुलना में नवंबर में दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित हुईं बड़ी फिल्मों के बावजूद इस साल पहले 11 महीनों में सिनेमाघरों में आई फिल्मों का संचयी सकल बॉक्स ऑफिस 9,862 करोड़ रुपये रहा। धनुष और कृति सैनन अभिनीत ‘तेरे इश्क में’ ने पिछले महीने 143 करोड़ रुपये कमाए।

ऑरमैक्स मीडिया की मासिक रिपोर्ट के अनुसार यह रोमांटिक फिल्म 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली एकमात्र फिल्म थी। इसके बाद  ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 85 करोड़ रुपये कमाए। रिपोर्ट में कहा गया है,‘अक्टूबर में साल के सबसे मजबूत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बदा नवंबर 2025 साल का सबसे कम कमाई वाला दूसरा महीना रहा और मार्च 2025 (580 करोड़ रुपये) से थोड़ा अधिक रहा। इस रकम में सिनेमाघरों में अभी भी चल रही फिल्मों से अनुमानित राजस्व भी शामिल हैं।

Also Read: दक्षिण भारतीय कंटेंट की बढ़ती मांग: JioHotstar का 5 साल में 4,000 करोड़ रुपये निवेश का प्लान

हिंदी फिल्मों में तेरे इश्क़ में और दे दे प्यार दे 2 ने नवंबर के भारत के बॉक्स ऑफिस संग्रह में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान दिया।’हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ नवंबर में तीसरे स्थान पर रही जिसने 30 करोड़ रुपये कमाए। इसी तरह, मलयालम भाषा की एक रहस्य थ्रिलर फिल्म ‘इको’ ने 30 करोड़ रुपये कमाए। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पिछले महीने कोई भी अन्य फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल नहीं रही।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर संग्रह के बावजूद दिसंबर में प्रदर्शित होने वाली बड़ी फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘अवतार: फायर ऐंड ऐश’ ने 2025 को भारत के बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाला वर्ष बनने की राह पर टिका दिया है। यह रिकॉर्ड फिलहाल साल 2023 के नाम पास है जब बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 12,226 करोड़ रुपये रहा’।

Also Read: गूगल का दावा: बढ़ते माइक्रोड्रामा के बीच भी यूट्यूब शॉर्ट्स की व्यूअरशिप को टक्कर देने वाला कोई नहीं

रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ प्रदर्शित होने के पहले 14 दिनों में ही भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 450 करोड़ रुपये कमा लिए। 28 करोड़ रुपये कमाने वाली इको के बाद तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘आंध्र किंग तालुका’ नवंबर की पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। नवंबर में प्रदर्शित कोई भी फिल्म 2025 की शीर्ष 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल नहीं है। 

 

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement