facebookmetapixel
₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?

अदाणी एयरपोर्ट्स का बड़ा दांव: हवाई अड्डों के विस्तार के लिए 5 साल में लगाएगी ₹1 लाख करोड़

एएएचएल साल 2027 से 2030 के बीच कभी भी अपने कारोबार को अलग करने अथवा आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के साथ पूंजी बाजार में दस्तक देने की भी योजना बना रही है

Last Updated- December 19, 2025 | 10:18 PM IST
Adani
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (एएएचएल) अपने हवाई अड्डे और उसके आसपास के इलाकों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है। यह निवेश अगले 5 वर्षों के दौरान किया जाएगा। कंपनी अपने हवाई अड्डों और उसके आसपास होटल, मनोरंजन एवं सम्मेलन केंद्र, रियल एस्टेट आदि के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एएएचएल साल 2027 से 2030 के बीच कभी भी अपने कारोबार को अलग करने अथवा आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के साथ पूंजी बाजार में दस्तक देने की भी योजना बना रही है। कंपनी के निदेशक जीत अदाणी ने 25 दिसंबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के वा​णि​ज्यिक परिचालन शुरू होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक ने कहा कि मुख्य तौर पर तीन कारणों से आईपीओ लाने की योजना पर गौर किया जा रहा है। इनमें नवी मुंबई हवाई अड्डे का परिचालन शुरू होना, कंपनी की वित्तीय आत्मनिर्भरता और शहर में विकास परियोजनाओं के पट्टे अथवा पूर्व-पट्टे शामिल हैं।  

Also Read: Adani Group लगाएगा उत्तर प्रदेश में न्यूक्लियर पावर प्लांट, राज्य में लेगेंगे आठ छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर

उन्होंने कहा, ‘अगले 5 वर्षों के दौरान हमारे सभी हवाई अड्डों पर एयरसाइड, टर्मिनल और आसपास के शहरी इलाकों में विकास पर कुल पूंजीगत खर्च करीब 1 लाख करोड़ रुपये होगा।’

फिलहाल एएएचएल मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में 7 हवाई अड्डों का संचालन करती है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उसका आठवां हवाई अड्डा होगा। इस हवाई अड्डे पर चालू वित्त वर्ष के दौरान कुछ लाखों यात्रियों के आने की उम्मीद है।

अदाणी ने बताया, ‘हम वित्त वर्ष 2027 में करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की उम्मीद कर रहे हैं। इस साल कुछ लाख यात्री ही होंगे क्योंकि हमारे पास मुश्किल से 2-3 महीने ही बचे हैं। उसके बाद अगले साल तक 2 करोड़ यात्रियों के साथ पूरी क्षमता पर इसका संचालन होना चाहिए।’

Also Read: वैश्विक परमाणु मांग बढ़ी, एलऐंडटी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर फोकस बढ़ाया

इस बीच, मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर टर्मिनल 1 को 2030 में ध्वस्त किया जाना है।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे टर्मिनल का निर्माण अगले छह महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा और अगले 3 से 3.5 वर्षों में उसके उद्घाटन की उम्मीद है।

अदाणी ने कहा, ‘हम मुंबई महानगरीय क्षेत्र को एक ऐसे क्षेत्र के रूप में देख रहे हैं जहां कुल मांग अभी भी आपूर्ति से अ​धिक है, यहां तक कि 2 करोड़ यात्रियों के बाद भी। हम अगले छह महीनों में एनएमआईए के अगले टर्मिनल का निर्माण शुरू कर रहे हैं। एनएमआईए पर टर्मिनल 2 और दूसरा रनवे अगले 3 से 3.5 वर्षों में चालू हो जाएगा।’

First Published - December 19, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट