facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

एडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी

आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एबीएचएफएल का मूल्यांकन 19,250 करोड़ रुपये आंका गया है

Last Updated- February 03, 2026 | 11:29 PM IST
Aditya Birla
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्राइवेट इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनैशनल आवास ऋण सुविधा देने वाली अग्रणी कंपनी आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड (एबीएचएफएल) में 14.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। कुल 2,750 करोड़ रुपये में यह सौदा हुआ है। आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एबीएचएफएल का मूल्यांकन 19,250 करोड़ रुपये आंका गया है।

एबीसीएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड और आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड के निदेशक मंडल ने एडवेंट इंटरनैशनल की इकाई इंद्रिय लिमिटेड की तरफ से एबीएचएफएल में 2,750 करोड़ रुपये की प्राथमिक पूंजी निवेश के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है।’ शेयरधारकों और नियामकों की मंजूरी मिलने एवं अन्य शर्तें पूरी होने के बाद यह सौदा पूरा हो जाएगा।

बीते साल 31 दिसंबर तक 42,204 करोड़ रुपये की प्रबंनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) वाली एबीएचएफएल इस पूंजी का इस्तेमाल मौजूदा कारोबार को रफ्तार देने और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए करेगी। कंपनी की एयूएम में पिछले तीन वर्षों में 48 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से वृद्धि हुई है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी ने 0.54 प्रतिशत के सकल स्टेज 3 अनुपात और 0.23 प्रतिशत के शुद्ध स्टेज 3 अनुपात के साथ पूंजी की गुणवत्ता बनाए रखी है। आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की एमडी एवं सीईओ विशाखा मूले ने कहा, ‘इस प्रस्तावित पूंजी निवेश के साथ हम अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं और आवास वित्त कारोबार के विस्तार के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं।’

First Published - February 3, 2026 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट