facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AI की मदद से MSME को मंजूर किए ₹1 लाख करोड़ के लोन, जानें कैसे बदली प्रक्रियाब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर, सीतारमण ने ढांचागत सुधारों को बताया जरूरीरतन टाटा के निधन के बाद बढ़े मतभेद, चंद्रशेखरन के फैसले से नए दौर की शुरुआतजुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45%, खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने बढ़ाई चिंताजियो क्रेडिट में 49.9% हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका, ₹18,268 करोड़ का सौदाटाटा मोटर्स की पहली तिमाही मजबूत, मुनाफा 2,560 करोड़ रुपये और राजस्व 19% बढ़ाज्वैलरी बिक्री से टाइटन का प्रदर्शन मजबूत, ब्रोकरेज ने बढ़ाया कमाई का अनुमानचंद्रशेखरन के दौर में टाटा का डिजिटल से सेमीकंडक्टर तक दांव, घाटे में चल रहे कारोबार बने बड़ी चुनौतीनमक से लेकर प्रीमियम प्रोडक्ट्स तक, चंद्रशेखरन के दौर में टाटा का कंज्यूमर कारोबार मजबूतचंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा संस की गवर्नेंस पर सवाल, ट्रस्ट्स और बोर्ड के रिश्ते अहम

फाइजर-सिप्ला में हुई बड़ी साझेदारी, भारत में प्रमुख दवाओं की पहुंच और बिक्री बढ़ाने की तैयारी

Advertisement

इससे प्रमुख चिकित्सा क्षेत्रों में सिप्ला की उपस्थिति मजबूत होगी और व्यापक रूप से लिखी जाने वाली दवाओं तक पहुंच बढ़ेगी

Last Updated- December 19, 2025 | 10:46 PM IST
Cipla q3 results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दवा विनिर्माता सिप्ला ने शुक्रवार को फाइजर के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत वह भारत में फाइजर के पांच चुनिंदा ब्रांडों का विशेष रूप से विपणन और वितरण करेगी। इससे प्रमुख चिकित्सा क्षेत्रों में सिप्ला की उपस्थिति मजबूत होगी और व्यापक रूप से लिखी जाने वाली दवाओं तक पहुंच बढ़ेगी।

समझौते के तहत सिप्ला को भारतीय बाजार में कफ सिरप कोरेक्स डीएक्स और कोरेक्स एलएस, नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इनफ्लेमेटरी दवा डोलोनेक्स, प्रोटॉन पंप इनहिबिटर नेक्सियम और ओरल एंटीबायोटिक डैलासिन सी के विपणन और बिक्री का विशेष अधिकार प्राप्त होगा। फाइजर भारत के लिए इन दवाओं का निर्माण, सोर्सिंग और आपूर्ति जारी रखेगी। उद्योग सूत्रों के अनुसार इन ब्रांडों का आकार लगभग 400-430 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। फाइजर इंडिया की कंट्री प्रेसिडेंट मीनाक्षी नेवतिया ने कहा, ‘यह साझेदारी भारत में मरीजों तक हमारी दवाओं की पहुंच बढ़ाने पर हमारे निरंतर ध्यान को बताती है।’ 

उन्होंने कहा कि सिप्ला का व्यापक वितरण नेटवर्क, फाइजर की गुणवत्ता और नवाचार की विरासत के साथ मिलकर, देश भर में विश्वसनीय उपचारों तक पहुंच को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

सिप्ला के वैश्विक मुख्य परिचालन अधिकारी अचिन गुप्ता ने कहा कि यह सहयोग सार्थक साझेदारियों के माध्यम से अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने की सिप्ला की रणनीति के अनुरूप है। उन्होंने कहा, ‘हमारी वितरण क्षमताएं इन स्थापित ब्रांडों की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करेंगी।’ 

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement