facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार हरे निशान के साथ बंद, सेंसेक्स 447 अंक उछला; निफ्टी 25,900 के पार

BSE सेंसेक्स 84,929.36 अंक पर बंद हुआ, जो 447.55 अंक या 0.53% की बढ़त है, जबकि NSE निफ्टी 50 25,966.40 अंक पर बंद हुआ, यानी 150.85 अंक या 0.58% की बढ़त दर्ज की गई

Last Updated- December 19, 2025 | 4:27 PM IST
Stock Market today
Representational Image

भारतीय शेयर बाजार अपनी हाल की गिरावट को तोड़ते हुए शुक्रवार को हरे निशान के साथ बंद हुआ। 19 दिसंबर को निफ्टी ने 25,900 के स्तर को फिर से छू लिया, जिसका कारण सेक्टर्स में बड़ी खरीदारी और व्यापक बाजार में अच्छा प्रदर्शन रहा। BSE सेंसेक्स 84,929.36 अंक पर बंद हुआ, जो 447.55 अंक या 0.53% की बढ़त है, जबकि NSE निफ्टी 50 25,966.40 अंक पर बंद हुआ, यानी 150.85 अंक या 0.58% की बढ़त दर्ज की गई।

इस तेजी की अगुवाई कुछ बड़े शेयरों ने की। निफ्टी के टॉप गेनर्स में श्रिराम फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल रहे। वहीं, HCL टेक्नोलॉजीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, JSW स्टील और डॉ रेड्डीज लैब्स ने इंडेक्स पर दबाव डाला।

सेक्टरल स्तर पर भी बाजार का मूड पॉजेटिव रहा और सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, फार्मा, ऑयल & गैस, रियल्टी, टेलिकॉम और हेल्थकेयर शेयर 0.5–1% की रेंज में बढ़त दर्ज कराते हुए लगातार खरीदारी की रुचि को दर्शाया।

बाजार का बड़ा हिस्सा भी अग्रणी सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन करता दिखा। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1% की बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे यह संकेत मिलता है कि निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता और हिस्सा लेने की रुचि बढ़ी है।

बता दें कि आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी। BSE सेंसेक्स बाजार खुलने के बाद तेजी के साथ 84,818.87 अंक पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद स्तर 84,481.81 से 337.06 अंक (0.40%) ऊपर है। सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 84,756.79 के स्तर से की थी।

वहीं निफ्टी 50 भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। निफ्टी 95.45 अंक (0.37%) चढ़कर 25,911.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इसका पिछला बंद स्तर 25,815.55 था, जबकि आज यह 25,911.50 पर खुला।

सुबह 11:15 बजे तक के सेशन में सेंसेक्स 586 अंक उछल गया। वहीं, निफ्टी 164 अंक तक उछल गया। आईटी, ऑटो, फॉर्मा, हेल्थकेयर सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है।

First Published - December 19, 2025 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट