facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़

ICICI Prudential AMC की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 20% का लिस्टिंग गेन

Advertisement

2,165 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर BSE और NSE पर प्रीमियम के साथ लिस्ट, लिस्टिंग के बाद भी तेजी जारी

Last Updated- December 19, 2025 | 10:35 AM IST
ICICI Prudential AMC share price

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (ICICI Prudential AMC) के शेयरों ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। कंपनी का आईपीओ BSE और NSE पर 20 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का इश्यू प्राइस 2,165 रुपये तय किया गया था, जबकि बीएसईपर यह शेयर 2,606.20 रुपये और NSE पर 2,600 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद इसमें और तेजी देखने को मिली और खबर लिखे जाने के समय यह शेयर 2,653.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस तरह इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर में करीब 22.56 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

ICICI Prudential AMC की शेयर बाजार में लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से थोड़ी कम रही। लिस्टिंग से पहले, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में करीब ₹2,685 के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इससे इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब ₹520, यानी लगभग 24 फीसदी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बनता था।

ICICI Prudential AMC को कितना सब्सक्रिप्शन मिला?

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के आईपीओ में निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई। आईपीओ को पेश किए गए शेयरों के मुकाबले 39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और करीब 3 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं।

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की मांग मजबूत रही। क्वालिफाइड खरीदार (क्यूआईबी) केटेगरी को 124 गुना सबस्क्राइब किया गया और इसमें करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं। एचएनआई सेगमेंट को 22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशक केटेगरी को 2.5 गुना बोलियां मिलीं।

ICICI Prudential AMC IPO की संपूर्ण जानकारी

ICICI Prudential एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने IPO के जरिए कुल ₹10,602.65 करोड़ जुटाए। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) था, जिसमें 4.9 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे गए। इस OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर Prudential Corporation Holdings ने अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बाजार में उतारा।

IPO का प्राइस बैंड ₹2,061 से ₹2,165 प्रति शेयर तय किया गया था। निवेशकों को न्यूनतम 6 शेयरों के लिए आवेदन करना था। यह इश्यू 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा। शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार, 17 दिसंबर को फाइनल किया गया।

कंपनी ने अपने ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट (RHP) में साफ किया है कि इस IPO से मिलने वाला पैसा कंपनी को नहीं मिलेगा। IPO से जुटाई गई पूरी रकम, खर्च और टैक्स कटने के बाद, प्रमोटर शेयरधारक को मिलेगी।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement