facebookmetapixel
Advertisement
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से आया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?

फेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसली

Advertisement

घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोना 1.45 लाख रुपये और चांदी 2.30 लाख रुपये से नीचे फिसल गई है

Last Updated- July 08, 2026 | 10:41 AM IST
Gold and Silver Rate today
सोने-चांदी के आज के भाव

डॉलर में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता ने सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है। इसका असर वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में इनकी कीमतों में गिरावट के रूप में दिख रहा है। कॉमेक्स पर सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस के करीब फिसल गया है, जबकि चांदी भी 60 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक लुढ़क चुकी है।

घरेलू मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी दोनों की कीमतों में नरमी आई है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,44,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,29,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना और हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 192  रुपये की गिरावट के साथ 1,45,200 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,392 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 442 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,950 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,45,356 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,44,750 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी में भी गिरावट

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 842 रुपये की गिरावट के साथ 2,30,015 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,30,857 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,532 रुपये की गिरावट के साथ 2,29,325 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,30,916 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,28,925 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,106.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,157.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,130.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 62.52 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 62.33 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.85 डॉलर की गिरावट साथ 60.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,45,200 1,45,392 1,44,950
चांदी 2,30,015 2,30,857 2,29,325
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,106.50 4,157.40 4,130.30
चांदी 60.31 61.33 60.48

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - July 8, 2026 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement