facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

घने कोहरे की मार: इंडिगो-एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

Advertisement

इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक विमानन कंपनी ने शुक्रवार और शनिवार के लिए लगभग 149 उड़ानें रद्द कर दी हैं

Last Updated- December 19, 2025 | 10:29 PM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उत्तर भारत में सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है। घने कोहरे के कारण दिल्ली से उड़ान संचालन में भारी व्यवधान के बीच इंडिगो और एयर इंडिया ने प्रतिकूल मौसम के कारण दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में कई उड़ानें रद्द कर दी हैं।

इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक विमानन कंपनी ने शुक्रवार और शनिवार के लिए लगभग 149 उड़ानें रद्द कर दी हैं। शुक्रवार की सुबह इंडिगो ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दिल्ली-एनसीआर अमृतसर, जबलपुर और जालंधर ठंडी हवा और कोहरे के कारण प्रभावित हैं। दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-नागपुर, दिल्ली-हैदराबाद सहित विभिन्न मार्गों पर उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इंडिगो और एयर इंडिया  ने एक्स पर यात्रा सलाह जारी की थी जिसमें मौसम विभाग के उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में कम दृश्यता और कोहरे की स्थिति का हवाला दिया गया था। इंडिगो  ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा,‘प्रतिकूल हालात को देखते हुए सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए उड़ानें प्रबंधित की जा रही हैं। शुरुआती घंटों में यात्रा करने वाले ग्राहकों को देरी या संशोधित समय के अनुसार यात्रा करनी पड़ सकती है’।

Also Read: महाराष्ट्र का अनार अमेरिका के लिए रवाना, JNPT बंदरगाह से पहला कंटेनर समुद्र मार्ग से भेजा गया

एयर इंडिया ने दिल्ली और उत्तरी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कल घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी का हवाला दिया और कहा कि इससे उड़ान कार्यक्रम प्रभावित होने के साथ उड़ानों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

एयरलाइन ने अपनी ‘फॉग केयर’ सुविधा का जिक्र किया है जो कोहरे के कारण रद्द हुईं उड़ानों के यात्रियों को दूसरी उड़ानों में टिकट बुक करने या बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के पूरी रकम वापसी का विकल्प देती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि स्थिति में तत्काल सुधार होने वाला नहीं है। आईएमडी ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई यातायात में व्यवधान आ सकता है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई स्थानों पर दृश्यता शून्य मीटर तक गिर गई।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement