facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

ऋण के सार्वजनिक निर्गम में चुनिंदा निवेशकों को प्रोत्साहन पर विचार

Advertisement

प्रस्ताव का मकसद व्यापक खुदरा भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा सार्वजनिक बॉन्ड पेशकशों के माध्यम से रकम जुटाने को फिर से गति देना है।

Last Updated- October 27, 2025 | 10:50 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सोमवार को ऋण वाले सार्वजनिक निर्गमों में निवेशकों की खास श्रेणियों को प्रोत्साहन की अनुमति का प्रस्ताव रखा। यह कदम ऋण बाजार में भागीदारी बढ़ाने और इसे लेकर रुचि को फिर से जगाने के प्रयासों का हिस्सा है। प्रस्ताव का मकसद व्यापक खुदरा भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा सार्वजनिक बॉन्ड पेशकशों के माध्यम से रकम जुटाने को फिर से गति देना है। हाल में इसमें काफी गिरावट आई है।

सेबी के आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक ऋण निर्गमों के माध्यम से जुटाई गई धनराशि वित्त वर्ष 2024 में 19,168 करोड़ रुपये थी जो वित्त वर्ष 2025 में घटकर 8,149 करोड़ रुपये रह गई। इस गिरावट से निवेशकों की कमजोर दिलचस्पी का पता चलता है।

प्रस्तावित मसौदे के तहत बॉन्ड जारी करने वाले निर्गमकर्ता कुछ निवेशक वर्गों, जिनमें खुदरा ग्राहक, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और सशस्त्र बलों के जवान शामिल हैं, को ज्यादा ब्याज दर या निर्गम मूल्य पर छूट जैसे प्रोत्साहन दे सकते हैं।

ये प्रोत्साहन व्यक्तियों को आकर्षित करने के साथ-साथ सार्वजनिक बॉन्ड जारी करने की संख्या बढ़ाने के लिहाज से तय किए जाएंगे। सेबी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी ऊंची ब्याज दर केवल प्रारंभिक आवंटियों पर लागू होगी और बॉन्ड के हस्तांतरण जैसी स्थिति में समाप्त हो जाएगी।

ऐसे प्रोत्साहन देने का निर्णय पूरी तरह से जारीकर्ता के पास होगा और प्रस्ताव दस्तावेज में इसका स्पष्ट खुलासा करना होगा। यह प्रस्ताव अन्य निवेश क्षेत्रों में प्रचलित परंपराओं की तरह है। उदाहरण के लिए, स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से प्रवर्तकों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) में जारीकर्ताओं को खुदरा निवेशकों को छूट देने की अनुमति होती है, बशर्ते कि विवरण पहले से बता दिया जाए। इसी प्रकार बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा की ऊंची दरों की पेशकश करते हैं।

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement