Representative Image
Gold-Silver Price Today, October 27: सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,23,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,46,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 951 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,500 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,451 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,051 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,22,536 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,309 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,22,500 | 1,23,451 | 1,22,400 |
| चांदी | 1,42,910 | 1,47,470 | 1,46,516 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,103.30 | 4,137.80 | 4,092.10 |
| चांदी | 48.30 | 48.58 | 48.23 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)