facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Online seed booking: अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की सुधरेगी उपलब्धता, किसान ऑनलाइन बुक कर सकेंगे बीज

Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने आज आधुनिक बीज प्रसंस्करण संयंत्र और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

Last Updated- October 27, 2025 | 6:39 PM IST
Madhya Pradesh medicinal Farming

Online seed booking: किसानों के लिए अब बीज लेना आसान हो सकता है। केंद्र सरकार किसानों को बीज की ऑनलाइन बुकिंग करने की सुविधा देने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटे किसानों को भी अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। चौहान ने आज राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के अत्याधुनिक बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूसा परिसर दिल्ली में राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के नव-स्थापित अत्याधुनिक सब्जी एवं पुष्प बीज प्रसंस्करण संयंत्र और पैकिंग इकाई का उद्घाटन किया। इस संयंत्र की क्षमता 1 टन प्रति घंटा है। चौहान ने इसके अलावा आज एनएससी के बरेली, धारवाड़, हसन, सूरतगढ़ और रायचूर स्थित पांच बीज प्रसंस्करण संयंत्रों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। इन पांचों संयंत्रों की क्षमता 4 टन प्रति घंटा है।

Also Read: PMAY Online Registration: ऑनलाइन आवेदन शुरू, घर बनने की राह हुई आसान

चौहान ने कहा कि इन संयंत्रों से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जिससे कृषि उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ये नए संयंत्र किसानों की जरूरतें पूरी करेंगे। पिछले दिनों चलाए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें नकली और घटिया बीज के संबंध में आई थी, ऐसे में गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होना आवश्यक है।

बीज की ऑनलाइन बुकिंग के लिए प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

किसान अब बीज की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं। कृषि मंत्री चौहान ने आज किसानों के लिए ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ किया। इस प्रणाली के माध्यम से किसान अब अपनी बीज आवश्यकताओं की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। जिससे पारदर्शिता और बीज की उपलब्धता दोनों में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों तक अच्छी गुणवत्ता के बीज पहुंचना जरूरी है। इसके लिए चौहान ने एनएससी को रोड़मेप बनाकर काम करने को कहा।

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement