facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट; आज चढ़ेगा या गिरेगा बाजार?Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार

सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश 49% तक बढ़ाने की तैयारी, सरकार खोल सकती है दरवाजे

Advertisement

भारत के बैंकिंग उद्योग में विदेशी रुचि बढ़ रही है। दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने हाल ही में 3 अरब डॉलर में आरबीएल बैंक में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।

Last Updated- October 27, 2025 | 11:02 PM IST
Bank

भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दोगुना से अधिक बढ़ाकर 49 प्रतिशत तक करने की योजना बना रही है। नीतिगत चर्चा से सीधे जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि इस मसले पर वित्त मंत्रालय पिछले दो महीने से बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को अभी अंतिम रूप दिया जाना है।

भारत के बैंकिंग उद्योग में विदेशी रुचि बढ़ रही है। दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने हाल ही में 3 अरब डॉलर में आरबीएल बैंक में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। उधर सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्प ने 1.6 अरब डॉलर में येस बैंक में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है, जिसे जापानी ऋणदाता ने बाद में 4.99 प्रतिशत और बढ़ा दिया।

सूत्र ने कहा कि सरकारी बैंकों में भी विदेशी निवेशकों की रुचि बढ़ रही है और विदेशी मालिकाना की सीमा बढ़ाए जाने से उन्हें आन वाले वर्षों में ज्यादा हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी। इस रिपोर्ट के बाद निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकां 3.02 प्रतिशत बढ़कर 8,053.4 पर पहुंच गया, जो आखिर में 2.22 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

घट रहा है अंतर

सूत्र ने मौजूदा 20 प्रतिशत सीमा बढ़ाए जाने पर चल रही चर्चा की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम निजी और सरकारी बैंकों के नियमन में अंतर कम करने की कवायद का भी हिस्सा है। भारत के निजी बैंकों में विदेशी मालिकाना 74 प्रतिशत तक रखने की अनुमति है। सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकतर 49 प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव की रिपोर्ट इसके पहले नहीं आई है। दोनों सूत्रों ने अपनी पहचान बताने से मना किया है क्योंकि यह चर्चा अभी सार्वजनिक नहीं है।

भेजे गए ई-मेल पर वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार तेज रही है और यह पिछले 3 वित्त वर्षों से औसतन 8 प्रतिशत से ऊपर है। ऐसे में ऋण की मांग बढ़ रही है और कर्जदाताओं का आकर्षण बढ़ रहा है। जनवरी से सितंबर के बीच भारत के वित्तीय क्षेत्र में सौदे 127 प्रतिशत बढ़कर 8 अरब डॉलर पहुंच गए हैं।

12 सरकारी बैंक

भारत में सरकार के मालिकाना वाले 12 बैंक हैं। मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक इनकी कुल मिलाकर संपदा 171 लाख करोड़ रुपये है, जो बैंकिंग सेक्टर का 55 प्रतिशत है। पहले सूत्र ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में न्यूनतम शेयरधारिता 51 प्रतिशत बनाए रखने की योजना बनाई है। इस समय 12 बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा है।
शेयर बाजार के 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक इस समय सरकारी बैंकों में केनरा बैंक में सबसे अधिक 12 प्रतिशत विदेशी हिस्सेदारी है, जबकि यूको बैंक में शून्य के करीब हिस्सेदारी है।

सुरक्षा के उपाय

रिजर्व बैंक ने पिछले कुछ महीनों में बैंकिंग क्षेत्र में नियमों को कम करने और आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही विदेशी बैंकों को भारतीय निजी ऋणदाताओं में बड़ी हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने के लिए भी अधिक खुला रुख अपनाया है।

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement