facebookmetapixel
Advertisement
FCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्तेStock Market Update: शेयर बाजार में हल्की तेजी! Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 24,100 के करीब; Adani Enterprises-IndiGo बने सबसे बड़े लूजरपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ाअब नहीं बढ़ेंगे बिस्कुट-नमकीन के दाम? तेल सस्ता होते ही FMCG कंपनियों ने बदली रणनीतिमोटापा घटाने वाली दवाओं की मांग ने बढ़ाई टेंशन! फैक्ट्रियों पर बढ़ा दबाव, सप्लाई संकट अभी खत्म नहींTrump के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! US Trade Deal पर अश्विनी का बड़ा दावा

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 5,532 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं मंजूर

Advertisement

वैष्णव ने कहा कि इन संयंत्रों के स्थापित होने से आयात बिल सालाना 18,000 करोड़ रुपये से 20,000 करोड़ रुपये कम हो जाएगा और घरेलू मूल्यवर्धन बढ़कर 30 से 40 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा

Last Updated- October 27, 2025 | 11:18 PM IST
वैश्विक कंपनियां अब भारत को लेकर उत्साहित- अश्विनी वैष्णव, Global companies are now excited about India – Ashwini Vaishnav

सरकार ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तहत 7 परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की है। इसमें 5,532 करोड़ रुपये के निवेश और 44,406 करोड़ रुपये के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं से 5,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार सृजन की उम्मीद है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले चरण में मंजूर की गई परियोजनाओं में प्रिंटेड सर्किट बोर्डों (पीसीबी) कॉपर क्लैड लैमिनेट्स, कैमरा मॉड्यूल और पॉली प्रोपलीन फिल्मों के विनिर्माण पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि यह कदम भारत की तैयार उत्पाद बनाने से लेकर मॉड्यूल विनिर्माण तक की यात्रा में एक बड़ा कदम है, तथा इससे महत्त्वपूर्ण घटकों मामले में विदेशी निर्भरता भी कम होगी।

वैष्णव ने कहा कि इन संयंत्रों के स्थापित होने से आयात बिल सालाना 18,000 करोड़ रुपये से 20,000 करोड़ रुपये कम हो जाएगा और घरेलू मूल्यवर्धन बढ़कर 30 से 40 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। इस परियोजना के तहत चुनी गई कंपनियों में केन्स सर्किट्स 4 परियोजनाएं हासिल की है।

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement