facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

नोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेट

Advertisement

Metal Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अब पूरी तरह एक बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी बन रही है। इसकी कमाई अलग-अलग स्रोतों से होगी, जिससे आगे अच्छी बढ़त की संभावना है।

Last Updated- February 26, 2026 | 3:18 PM IST
Metal Stocks

Metal Stock: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार (26 फरवरी) को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी के बावजूद बाजार में दबाव दिखा रहा है। एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार फिसला। बाजार का जानकारों का कहना है कि निवेशक बीच-बीच में मुनाफावसूली और किसी नए सकारात्मक संकेत के अभाव में सतर्क रुख अपना रहे हैं।

बाजार में इस स्थिति के बीच जापान की ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने मेटल सेक्टर की कंपनी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (LLOYDSME) पर दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अब पूरी तरह एक बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी बन रही है। इसकी कमाई अलग-अलग स्रोतों से होगी, जिससे आगे अच्छी बढ़त की संभावना है।

Also Read: Breakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉस

Lloyds Metals and Energy पर टारगेट प्राइस: ₹1,600

नोमुरा ने लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड पर कवरेज शुरू करते हुए ‘BUY‘ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव से 40 प्रतिशत का अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के पास सस्ती लागत वाली आयरन ओर खदानों का अधिकार 2057 तक है। इससे उसे कच्चे माल की चिंता कम रहेगी। कंपनी अब स्टील कारोबार में भी आगे बढ़ रही है। माइन डेवेलपमेंट और ऑपरेशन से उसे नियमित कमाई हो रही है। तांबा कारोबार में भी वह विस्तार कर रही है।

ब्रोकरेज के अनुसार, इन कारणों से कंपनी अब सिर्फ खनन पर निर्भर नहीं रहेगी। उसका कारोबार ज्यादा स्थिर होगा। कमाई के कई स्रोत होंगे। इससे उतार-चढ़ाव का असर भी कम पड़ेगा। हमारा अनुमान है कि कंपनी का संयुक्त ऑपरेटिंग प्रॉफिट लाभ वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 10,900 करोड़ रुपये हो सकता है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह करीब 1,900 करोड़ रुपये है। यानी इस अवधि में तेज सालाना वृद्धि संभव है।

ब्रोकरेज ने कहा कि वैल्यूएशन के मुकाबले शेयर थोड़ा अधिक स्तर पर चल रहा है। लेकिन कुछ मुख्य जोखिम भी हैं। जैसे; सटील क्षमता बढ़ाने में देरी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में राजनीतिक अस्थिरता से तांबा कारोबार पर असर, अयस्क उन्नयन से अपेक्षित नतीजे न मिलना और नक्सल गतिविधियों का दोबारा बढ़ना।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 26, 2026 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement