facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

BS Manthan 2025, Day 2: क्विक कॉमर्स ऑफलाइन रिटेल के लिए फायदेमंद, Uber और Ola नहीं होते, तो BluSmart भी नहीं होता

Advertisement

अंशु शर्मा ने भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल सेक्टर को महत्वपूर्ण अवसरों से भरा बताया और इस क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं पर जोर दिया।

Last Updated- February 28, 2025 | 3:47 PM IST
BS Manthan

BS Manthan 2025, Day 2: बिज़नेस स्टैंडर्ड के वार्षिक सम्मेलन ‘मंथन’ के दूसरे दिन शुक्रवार, 28 फरवरी को ‘New India: The building blocks’ नाम के फायरसाइट चैट सेंशन में ब्लू स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के को-फाउंडर पुनीत जग्गी, स्नैपडील के सीईओ अचिंत सेतिया और मैजिकपिन के सीईओ अंशु शर्मा ने भारत के विकास में स्टार्टअप और क्विक कॉमर्स के योगदान पर अपनी बात रखीं।

अंशु शर्मा ने कहा, “भारत में रिटेल एक बड़ा बाजार है।” उन्होंने भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल सेक्टर को महत्वपूर्ण अवसरों से भरा बताया और इस क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं पर जोर दिया।

Also read: BS Manthan 2025, Day 2: हम भारत में एक मजबूत कंपोनेंट इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहे हैं- Sunil Vachani

क्विक कॉमर्स ऑफलाइन रिटेल के लिए फायदेमंद

Magicpin के CEO अंशु शर्मा का कहना है कि क्विक कॉमर्स ऑफलाइन रिटेल के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है। उन्होंने कहा, “कई बड़े कपड़े और फूड स्टोर्स लंबे समय से डिलीवरी सेवा शुरू करना चाहते थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं कर पाए थे। अब हर कोई यह सोच रहा है कि अगर क्विक कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है, तो उनकी रणनीति क्या होनी चाहिए?” उन्होंने आगे कहा कि ऑफलाइन रिटेलर्स को ऑनलाइन लाने में Magicpin सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है।

Uber और Ola नहीं होते, तो BluSmart भी नहीं होता- पुनीत जग्गी

ब्लूस्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के को-फाउंडर पुनीत जग्गी ने कहा, “अगर उबर और ओला नहीं होते, तो ब्लूस्मार्ट का भी अस्तित्व नहीं होता।” उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं और एक-दूसरे पर निर्भर भी रहते हैं, ताकि नए बाजार और नई इंडस्ट्री बना सकें, जो पहले कभी मौजूद नहीं थीं।”

भारत में वैल्यू क्रिएशन का सुनहरा दौर, निवेश के लिए फंड्स तैयार

अंशु शर्मा का मानना है कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत वैल्यू क्रिएशन के सुनहरा दौर में है और फंड ऐसे अवसरों में निवेश करना चाह रहे हैं। वह कहते है कि जहां वैल्यू बनाई जाती है, वहां पूंजी अपने आप आ जाती है। उन्होंने स्टार्टअप की फंडिंग में आई कमी पर बोलते हुए कहा, “बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिहाज से यह एक सुनहरा दौर है।” उनका मानना है कि तकनीक के जरिए वैल्यू क्रिएशन के बढ़ते अवसरों को देखते हुए निवेशक भारतीय बाजार में निवेश के लिए उत्सुक हैं।

Advertisement
First Published - February 28, 2025 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement