facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव

महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से खोले जाएंगे स्कूल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:16 PM IST

महाराष्ट्र में छोटे बच्चों के स्कूल एक बार फिर से करीब 20 महीने के बाद खुलने वाले हैं। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने ग्रामीण इलाकों में पहली से चौथी कक्षाओं और शहरी इलाकों में पहली से सातवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए 1 दिसंबर से स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से राज्य के प्राथमिक स्कूल बंद हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मंत्रिमंडल और बाल चिकित्सा कार्य बल के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद हमने ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी कक्षाओं और शहरी क्षेत्रों में पहली से सातवीं कक्षाओं के लिए स्कूलों को एक दिसंबर से फिर से खोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम स्कूलों को सुरक्षित तरीके से फिर से खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले छह दिनों में स्कूलों, अभिभावकों और बच्चों को शारीरिक रूप से कक्षाओं में मौजूद रहने के लिए तैयार किया जाएगा क्योंकि करीब दो वर्षों से कक्षाएं बंद हैं। हम स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों के साथ विचार विमर्श करेंगे।
गायकवाड़ ने कहा कि वह इन बच्चों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को अद्यतन करने की आवश्यकता पर बाल चिकित्सा कार्य बल के साथ विचार विमर्श करेंगी। इनमें से कुछ बच्चे पहली बार शारीरिक रूप से कक्षाओं में भाग लेंगे। यह कार्य बल इस साल की शुरुआत में बनाया गया था जब विशेषज्ञों ने आशंका जतायी थी कि संभावित तीसरी लहर का असर बच्चों पर पड़ सकता है। शिक्षा मंत्री ने अभी तक शुरू हुई कक्षाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के वास्ते स्कूलों खासतौर से शिक्षकों का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण इलाकों में पांचवीं से 12वीं कक्षाओं और शहरी इलाकों में आठवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल चार अक्टूबर को फिर से खोले गए।

Advertisement
First Published - November 26, 2021 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement