facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोने-चांदी में नरमी, जानें कितने ​गिरे भाव!Kusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितOpening Bell: US-Iran तनाव का असर! खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का; निफ्टी 24,300 के नीचेUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

Editorial: पांच फसलों पर MSP के प्रस्ताव को नकारकर किसानों ने गंवाया अवसर

Advertisement

Farmer Protest: अगर किसान गेहूं और चावल के बजाय मसूर, उड़द, अरहर, मक्के और कपास की खेती करते हैं तो सरकार अगले पांच साल तक इन फसलों को घोषित MSP पर खरीदने पर विचार करेगी।

Last Updated- February 20, 2024 | 9:33 PM IST
Editorial: पांच फसलों पर MSP का प्रस्ताव को नकारकर किसानों ने गंवाया अवसर, Farmers lost opportunity by rejecting MSP proposal on five crops

किसान प्रतिनिधियों ने गेहूं और चावल से इतर पांच फसलों के बाजारयोग्य अधिशेष को अगले पांच वर्ष तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के सरकार के प्रस्ताव को नकारकर एक अवसर गंवा दिया है। वे इसे स्वीकार करके प्रदर्शनकारियों की अतिवादी मांगों एवं केंद्र सरकार की राजकोषीय क्षमताओं के बीच एक मध्य मार्ग निकाल सकते थे।

सरकार ने यह पेशकश की थी कि अगर किसान गेहूं और चावल के बजाय मसूर, उड़द, अरहर, मक्के और कपास की खेती करते हैं तो वह अगले पांच साल तक इन फसलों को घोषित एमएसपी पर खरीदने पर विचार करेगी। इस योजना के तहत की जाने वाली खरीद खुली प्रकृति की होगी और इस पर मात्रा की कोई सीमा नहीं लागू की जाएगी। यह खरीद नैशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (नेफेड) तथा भारतीय कपास निगम (सीसीआई) के जरिये अनुबंधित समझौतों के तहत की जाएगी।

पंजाब और हरियाणा राज्य किसान आंदोलन के मूल में हैं और यह योजना इन राज्यों के किसानों की वाजिब मांग पूरी करने के अलावा कुछ हद तक एक आसन्न संकट को भी दूर करने की दिशा में मददगार होती। वह संकट है उत्तर भारत में धान की ज्यादा खेती की, जिसकी वजह से जल स्तर प्रभावित हो रहा है और उर्वरकों का भारी इस्तेमाल मिट्‌टी को खराब कर रहा है। इसके साथ ही इससे फसलों में विविधता लाते हुए उन फसलों की खेती की जा सकती थी जिनमें कम पानी और उर्वरकों की आवश्यकता होती है।

ऐसा करके स्वस्थ भोजन को बढ़ावा दिया जा सकता था। यह योजना दालों और चने की घरेलू आपूर्ति में कमी की समस्या को भी दूर करने में मददगार साबित होती। इससे जैव ईंधन और पालतू पशुओं के चारे की समस्या भी दूर होती। यह योजना कमियों से मुक्त नहीं है लेकिन इसने कई समस्याओं का एक हल जरूर सुझाया है।

वर्ष 2020-21 में किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वालों के एक धड़े ने इस पेशकश को दो कारणों से नकार दिया। पहली वजह 23 फसलों की सांवि​धिक एमएसपी गारंटी की उनकी मांग से जुड़ी है। नेताओं ने कुछ विशेषज्ञों के हवाले से यह भी कहा कि सभी 23 फसलों की एमएसपी से सरकारी खजाने पर 1.75 लाख करोड़ रुपये का बोझ आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मलेशिया और इंडोनेशिया से पाम ऑयल के आयात पर पहले ही इतनी धनराशि व्यय कर रही है जबकि वह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी राशि तिलहन की एमएसपी पर खर्च कर सकती है और आयात बिल कम कर सकती है।

इस तर्क में दम है लेकिन सभी 23 फसलों के लिए जो आंकड़ा बताया गया है वह हकीकत से काफी कम है। सरकार और स्वतंत्र अनुमान बताते हैं कि वर्ष 2024-25 में सभी 23 फसलों को खरीदने पर करीब 10 से 15 लाख करोड़ रुपये व्यय करने पड़ेंगे। हालांकि सरकार 23 फसलों के लिए एमएसपी घोषित करती है लेकिन उसकी खरीद मोटे तौर पर गेहूं और चावल तक सीमित है। ये दोनों अनाज खाद्यान्न भंडार तैयार करने के लिए जरूरी हैं। वर्ष 2022-23 में सरकार ने अकेले खाद्यान्न खरीद पर ही 2.28 लाख करोड़ रुपये की राशि व्यय की थी।

उस लिहाज से देखा जाए तो किसानों का यह कहना सही प्रतीत होता है कि योजना में गेहूं और चावल की खेती छोड़कर इन फसलों को उगाने वालों भर को शामिल करने से उन लोगों के लिए बाजार खराब होगा जो पहले से ये पांच फसलें उगाते हैं। तथ्य यह है कि यह उन एजेंसियों के अधीन होगा जिनके पास बड़े पैमाने पर सरकारी खरीद का अनुभव नहीं है। यह बात भी भरोसा कम करने वाली है।

गतिरोध दूर करने के लिए प्रतिष्ठित कृषि अर्थशास्त्री मूल्य अंतर भुगतान (किसानों को एमएसपी और बाजार मूल्य के अंतर का भुगतान) और भंडार सीमा तथा मनमाने निर्यात प्रतिबंधों को शिथिल करने के सुझाव दे रहे हैं। परंतु इस नवीनतम इनकार से संकेत मिलता है कि स्थायी हल बहुत दूर हैं।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement