facebookmetapixel
₹6,450 लागत में ₹8,550 कमाने का मौका? Bank Nifty पर एक्सपर्ट ने सुझाई बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीपर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी देगी 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर, Q3 में मुनाफा और रेवेन्यू में जोरदार बढ़तक्या MRF फिर देगी डिविडेंड? बोर्ड मीटिंग की तारीख नोट कर लेंचांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहराया

ट्रंप ने दी भारत को बड़ी राहत, चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली 6 महीने की छूट

भारत के लिए यह बंदरगाह रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान को बायपास करते हुए भारत को अफगानिस्तान, मध्य एशिया और पूर्वी रूस तक सीधी पहुंच प्रदान करता है

Last Updated- October 30, 2025 | 5:16 PM IST
Chabahar Port

रुसी कच्चे तेल (Russian crude oil) को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव अब कम होता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत को बड़ी राहत दी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह (Chabahar Port) पर अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट दी है। भारत के लिए यह बंदरगाह रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान को बायपास करते हुए भारत को अफगानिस्तान, मध्य एशिया और पूर्वी रूस तक सीधी पहुंच प्रदान करता है।

व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ भारत की बातचीत जारी है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत रूसी तेल कंपनियों पर हाल ही में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभावों का अध्ययन कर रहा है।

जायसवाल ने कहा, ‘‘हम रूसी तेल कंपनियों पर हाल ही में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं। हमारे निर्णयों में स्वाभाविक रूप से वैश्विक बाजार की बदलती गतिशीलता को ध्यान में रखा जाता है।’’

Also Read: CBDC लॉन्च करने की जल्दी नहीं, प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर जारी रहेगा सख्त रुख: RBI डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर

ट्रंप ने दी भारत को बड़ी राहत

यह छूट भारत के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो ओमान की खाड़ी पर स्थित चाबहार बंदरगाह पर एक टर्मिनल विकसित कर रहा है। पिछले साल, भारत ने इस बंदरगाह के संचालन के लिए 10 साल का समझौता किया था, जिसका उद्देश्य इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) के माध्यम से क्षेत्रीय व्यापार और संपर्क को मजबूत करना है।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published - October 30, 2025 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट