facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

CBDC लॉन्च करने की जल्दी नहीं, प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर जारी रहेगा सख्त रुख: RBI डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर

Advertisement

डिप्टी गवर्नर ने जोर देकर कहा कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अब भी सीबीडीसी (CBDC) के व्यापक मैक्रोइकोनॉमिक और नीतिगत प्रभावों का विश्लेषण कर रहे हैं

Last Updated- October 30, 2025 | 4:49 PM IST
RBI Deputy Governor T Rabi Sankar
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के विकास में संतुलित रुख अपनाना जारी रखेगा और स्पीड से ज्यादा सावधानीपूर्वक मूल्यांकन को प्राथमिकता देगा। मुंबई में आयोजित बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट 2025 में गुरुवार को डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने कहा कि आरबीआई प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ अपने सख्त रुख पर कायम है।

CBDC को लॉन्च करने की जल्दी नहीं

सीबीडीसी को अपनाने की गति पर एक सवाल का जवाब देते हुए शंकर ने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी और ऑपरेशन दोनों स्तरों पर अपनी डिजिटल करेंसी के पायलट कार्यक्रमों का विस्तार करने के लिए तैयार है, लेकिन वह इसे जल्दबाजी में पूरी तरह से शुरू नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा, “कई देश सीबीडीसी पर प्रयोग कर रहे हैं। हम जल्दबाजी में या फूल स्केल पर इसे लॉन्च नहीं करना चाहते क्योंकि वैश्विक स्तर पर हर कोई अभी शुरुआत ही कर रहा है। इसके उपयोग के मामले अब भी बहुत अलग और सीमित हैं।”

Also Read: BFSI Summit: तकनीक से बैंकिंग में क्रांति, लेकिन कस्टमर सर्विस में मानवीय जुड़ाव जरूरी: अरुंधति भट्टाचार्य

CBDC के लिए हमारी तैयार लगभग पूरी

डिप्टी गवर्नर ने जोर देकर कहा कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अब भी सीबीडीसी (CBDC) के व्यापक मैक्रोइकोनॉमिक और नीतिगत प्रभावों का विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हर देश यह देखने की प्रतीक्षा कर रहा है कि सीबीडीसी का अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है, ताकि वे अपनी नीतियों के साथ उसे एडजस्ट कर सकें। शुरुआत से ही हम कह रहे हैं कि हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। तकनीक, उपयोग के मामलों और प्रोग्रामेबिलिटी के लिहाज से हम लगभग पूरी तरह तैयार हैं।”

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement