facebookmetapixel
Advertisement
नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोस

Canara Bank की टॉप पोस्ट पर प्राइवेट बैंकों की एंट्री, 6 उम्मीदवार मैदान में

Advertisement

कुल 19 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 22 दिसंबर को, एफएसआईबी करेगा चयन की सिफारिश

Last Updated- December 17, 2025 | 8:27 AM IST
Canara Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के कर्जदाता केनरा बैंक में प्रबंध निदेशक (एमडी)और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) पद के लिए निजी क्षेत्र के 6 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस पद के लिए 22 दिसंबर को साक्षात्कार होने वाला है। नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा, ‘शीर्ष पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें एक आवेदन भारतीय स्टेट बैंक से, 12 अन्य सरकारी बैंकों से और 6 निजी क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों की ओर से आए हैं। सभी आवेदकों का साक्षात्कार वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) की ओर से आयोजित किया जाएगा।’

केनरा बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ सत्यनारायण राजू का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। भारत के सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में शीर्ष पदों पर चयन के तरीके में बदलाव करते हुए सरकार ने पहली बार एसबीआई और दूसरे सरकारी बैंकों में एमडी का पद निजी क्षेत्र के बैंकों में काम करने वाले अधिकारियों के लिए खोला था। साथ ही एफएसआईबी को उम्मीदवारों का आकलन करने और उनकी सिफारिश करने का अधिकार दिया गया और इसमें उनके सालाना प्रदर्शन अप्रेजल रिपोर्ट (एपीएआर) की उपेक्षा की गई।

सूत्रों ने आगे कहा कि सरकारी बैंकों के कुछ अधिकारियों ने अपने बैंक से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लिया है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बैंकर शामिल हैं।

पद के लिए एफएसआईबी नामों की सिफारिश करती है और इसे मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति मंजूरी देती है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। सूत्रों ने कहा, ‘अभ्यर्थी का अंतिम चयन नेतृत्त्व के ट्रैक रिकॉर्ड, बड़े पैमाने पर बैंकिंग परिचालन के अनुभव और नियामक और प्रशासनिक जरूरतों की निकटता के आधार पर होगा।’

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement