facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

ICICI Prudential AMC IPO allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

ICICI Prudential AMC IPO Allotment: आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद इश्यू कुल मिलाकर करीब 39 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ।

Last Updated- December 17, 2025 | 11:09 AM IST
ICICI Prudential AMC share price

ICICI Prudential AMC IPO Allotment: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ का बेसिस ऑफ अलॉटमेंट बुधवार (17 दिसंबर) को फाइनल किया जाएगा। आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद इश्यू कुल मिलाकर करीब 39 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। इश्यू अप्लाई करने के लिए शुक्रवार को खुला था और मंगलवार को बंद हो गया।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के आईपीओ में निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई। आईपीओ को पेश किए गए शेयरों के मुकाबले 39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और करीब 3 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं।

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की मांग मजबूत रही। क्वालिफाइड खरीदार (क्यूआईबी) केटेगरी को 124 गुना सबस्क्राइब किया गया और इसमें करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं। एचएनआई सेगमेंट को 22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशक केटेगरी को 2.5 गुना बोलियां मिलीं।

ICICI Prudential AMC IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. ICICI Prudential AMC IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और ICICI Prudential AMC IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ (ICICI Prudential AMC IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

ICICI Prudential AMC IPO GMP

बाजार की अनऑफिशियल गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार को 2,509 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह अपर प्राइस बैंड 2,165 रुपये की तुलना में 344 रुपये या 16 प्रतिशत ज्यादा है।

ICICI Prudential AMC IPO listing date

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ की प्रमुख तारीखों की बात करें तो इस इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को बंद हुई। शेयर अलॉटमेंट प्रोसेस बुधवार, 17 दिसंबर 2025 तक पूरी होने की संभावना है। कंपनी के शेयर शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

First Published - December 17, 2025 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट