facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान

यूपीआई से जुड़ेगा क्रेडिट कार्ड, गूगल पे की नई पहल

Advertisement

रुपे नेटवर्क पर आधारित कार्ड को यूपीआई से जोड़ा जा सकेगा, आगे और बैंकों के साथ विस्तार की योजना

Last Updated- December 18, 2025 | 7:59 AM IST
Google Pay

फिनटेक कंपनी गूगल पे क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले कई भागीदरों के साथ साझेदारी में को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की अपनी श्रेणी का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी इसकी शुरुआत रुपे नेटवर्क पर ऐक्सिस बैंक के साथ कर रही है।

कंपनी ने इस क्षेत्र में अपना प्रवेश दर्ज करते हुए आज अपना पहला गूगल पे ऐक्सिस बैंक फ्लेक्स क्रेडिट कार्ड पेश किया। नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के रुपे नेटवर्क पर काम करने वाले इस कार्ड को उपयोगकर्ता यूपीआई से जोड़ सकेंगे।

भविष्य में कई बाजारों को सेवा प्रदान करने के लिए कंपनी ऐक्सिस बैंक के अलावा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले और ज्यादा भागीदारों को जोड़ने की योजना बना रही है। गूगल पे के वरिष्ठ निदेशक (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) शरत बुलुसु ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम एक बैंक यानी ऐक्सिस (बैंक) से शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन हम आगे बढ़ने साथ और ज्यादा कार्ड जारी करने वालों को जोड़ रहे हैं। इसका कारण यह है कि अलग-अलग जारीकर्ता, अलग-अलग बाजार को सेवा प्रदान करेंगे।’

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 7:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement