facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Q2 Results: मारुति सुजुकी का मुनाफा 8% बढ़कर ₹3349 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी इजाफा

Advertisement

मारुति सुजुकी ने स्टॉक एकसचेंज को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल कंसॉलिडेटेड इनकम बढ़कर ₹42,344.2 करोड़ हो गई

Last Updated- October 31, 2025 | 3:24 PM IST
Q2 results today
Representational Image

Q2 Results: देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजे जारी किए। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8 फीसदी बढ़कर ₹3,349 करोड़ हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹3,102.5 करोड़ का नेट प्रॉफिट किया था।

मारुति सुजुकी ने स्टॉक एकसचेंज को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल कंसॉलिडेटेड इनकम बढ़कर ₹42,344.2 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹37,449.2 करोड़ थी। वहीं, कंपनी का कुल खर्च दूसरी तिमाही में बढ़कर ₹39,018.4 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹33,879.1 करोड़ था।

नतीजों के बाद शेयर पर दबाव

दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद मारुति सुजुकी के शेयर पर दबाव देखने को मिला। नतीजों के ऐलान के बाद स्टॉक आधा फीसदी से ज्यादा टूट गया। मारुति में शुक्रवार को तेजी के साथ 16,229 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। इससे पिछले सेशन में यह स्टॉक 16205 रुपये पर बंद हुआ था। मारुति सुजुकी का 52 हफ्ते का हाई 16,673.90 और लो 10,725 है। कंपनी का मार्केट कैप 5.07 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - October 31, 2025 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement