facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

सोने के भाव फिसले, चांदी की कीमतों में भी गिरावट; चेक करें आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,21,150, जबकि चांदी के भाव ₹1,48,400 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- October 31, 2025 | 10:20 AM IST
Gold and Silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के भाव घरेलू बाजार में गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,21,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,48,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव लुढ़के 

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 360 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,148 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,508 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 356 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,152 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,21,413 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,21,105 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Gold Outlook: जनवरी से फिर बढ़ेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- दिवाली की गिरावट को बना लें मुनाफे का सौदा

चांदी की कीमत फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,140 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,48,840 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,390 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,390 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,47,942 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में भाव लुढ़क गई। Comex पर सोना 4,038.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,015.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,014.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.73 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 48.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,21,148 1,21,252 1,21,390
चांदी 1,48,140 1,48,840 1,48,390
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,038.20 4,015.90 4,015.50
चांदी 48.73 48.61 48.57


(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 31, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement