facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

नजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेश

Advertisement

इस आवंटन के बाद, कंपनी में स्टॉफर की हिस्सेदारी 4.67 प्रतिशत होगी। ये शेयर 306 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए जाने का प्रस्ताव है, जो आज के 352.50 रुपये के भाव से कम है। 

Last Updated- August 06, 2026 | 11:40 PM IST
Nazara Technologies
प्रतीकात्मक तस्वीर

गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नॉलजीज ने आज इक्विटी शेयरों के तरजीही निर्गम के जरिये लगभग 733.5 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की। इस निवेश में से लगभग 583 करोड़ रुपये कंपनी के नए मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) रेमंड स्टॉफर की ओर से लगाए जा रहे हैं। इस आवंटन के बाद, कंपनी में स्टॉफर की हिस्सेदारी 4.67 प्रतिशत होगी। ये शेयर 306 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए जाने का प्रस्ताव है, जो आज के 352.50 रुपये के भाव से कम है। 

इस तरजीही निर्गम को पूरी तरह से ब्लूटाइल गेम्स और बेस्टप्ले सिस्टम्स के संस्थापकों और वरिष्ठ नेतृत्व टीम सब्सक्राइब करेगी। नजारा ने इस साल की शुरुआत में इन कंपनियों को खरीदा था। स्टॉफर के अलावा, अन्य निवेशकों में शुट्ज मार्क सिल्वेस्टर (86.67 करोड़ रुपये), मैक्सिम लोपिन (30.71 करोड़ रुपये), एलेक्जेंडर पॉल जीन नॉयरोट-कोसन (21.75 करोड़ रुपये), एलेक्जेंडर ओसू (8.17 करोड़ रुपये) और ह्यूगो रेमी गैस्टन ब्लाविन (2.72 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

नजारा टेक्नॉलजीज के संस्थापक, सीईओ और प्रबंध निदेशक नीतीश मित्तरसैन ने कहा, ‘रेमंड और ब्लू-टाइल व बेस्टप्ले की नेतृत्व टीम का नजारा में अपनी लगभग 734 करोड़ रुपये की पूंजी लगाने का फैसला पिछले कुछ साल में हमारे बनाए वैश्विक प्लेटफॉर्म पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।’  

Advertisement
First Published - August 6, 2026 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement