facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

Closing Bell: थम गया शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 79 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के करीब पहुंचा

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 4:59 PM IST
Share Market

शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज यानी गुरुवार को थम गया। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज के कारोबार में घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 79 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17 हजार के करीब पहुंच गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 78.94 अंक यानी 0.14 फीसदी मजबूत होकर 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 57,887.46 तक गया और नीचे में 57,158.69 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.08 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 16,985.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,062.45 तक गया और नीचे में 16,850.15 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। नेस्ले, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान युनिलिवर, टाइटन और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ नेस्ले के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.54 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा एसबीआई, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी तेजी देखी गई।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, और विप्रो सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.31 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी काफी नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। क्रेडिट सुइस के नकदी बढ़ाने की योजना की घोषणा से बाजार पर अच्छा असर पड़ा।

क्रेडिट सुइस ने कहा है कि वह संकट से निपटने के लिये स्विस केंद्रीय बैंक से कोष कर्ज लेगा और अपने तीन अरब डॉलर के कर्ज को वापस लेगा। अमेरिका के बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 74.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 1,271.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement