facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Tata Power ने रचा इतिहास, राजस्थान में 1 गीगावॉट सौर परियोजना की सफल शुरुआत

Advertisement

टाटा पावर की सहायक कंपनी टीपीआरईएल की यह अब तक चालू की गई सबसे बड़ी सौर परियोजना और भारत में सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा विकास कार्यों में से एक है

Last Updated- December 30, 2025 | 10:25 PM IST
Tata Power
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने राजस्थान में एसजेवीएन की 1 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) सौर विद्युत परियोजना को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। यह परियोजना डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट पॉलिसी के मुताबिक बनाई गई है। टाटा पावर की सहायक कंपनी टीपीआरईएल की यह अब तक चालू की गई सबसे बड़ी सौर परियोजना और भारत में सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा विकास कार्यों में से एक है। इससे कंपनी की काम करने की बेहतर क्षमता का पता चलता है। परियोजना चालू होने से टीपीआरईएल की कुल रिन्यूएबल यूटिलिटी-स्केल क्षमता 11.6 गीगावॉट हो गई है। इसमें 4.9 गीगावॉट थर्ड-पार्टी ईपीसी के तौर पर तैयार की गई है।

परियोजना में इस्तेमाल सभी 24 लाख मॉड्यूल टाटा पावर की टीपी सोलर लिमिटेड की तिरुनेलवेली में सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण इकाई में बनाए गए हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत घरेलू निर्माण के प्रति कंपनी की मजबूत कटिबद्धता को दर्शाता है और इससे स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। राजस्थान के बीकानेर में बंदरवाला और करणीसर भाटियान क्षेत्रों में फैली यह परियोजना विकास के बड़े विस्तार को दर्शाती है ।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement