facebookmetapixel
Artemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़तBudget 2026 से पहले नॉमिनल GDP ग्रोथ को रफ्तार, 10.5 फीसदी तक रहने का अनुमानअब एक ही मासिक स्टेटमेंट में दिखेगा फाइनेंस का पूरा हिसाब-किताब, SEBI-RBI करने जा रही बड़ी पहलJIO की लिस्टिंग और रिटेल कारोबार की तेज रफ्तार से रिलायंस की ग्रोथ को मिलेगा नया बूस्टस्मॉलकैप फंडों ने माइक्रोकैप शेयरों से बनाई दूरी, निवेश 2 फीसदी पर सिमटा; वेंचुरा की स्टडी में खुलासाCII सर्वे: उद्योगों का भरोसा पांच तिमाही के उच्च स्तर पर, मांग और निवेश को मिला बलविश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में चमकेगी भारत की विकास गाथा, दुनिया देखेगी ग्रोथ इंजन का दम

दावोस में भारत का नया फोकस: अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री बताएंगे देश की अगली ग्रोथ कहानी

दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान विभिन्न भारतीय राज्यों द्वारा निवेश अवसरों खनिज संसाधनों और दीर्घकालिक विकास दृष्टि को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा

Last Updated- January 18, 2026 | 10:30 PM IST
World Economic Forum
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे औद्योगिक प्रकृति वाले राज्यों के मुख्यमंत्री हमेशा की तरह  स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन में गए ही हैं, लेकिन तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले असम और खनिज संपदा के धनी झारखंड की सरकारों के मुखिया का भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होना केंद्र और उसके उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों का दिलचस्प पहलू है।

अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्क से खासा नुकसान उठाने वाला आंध्र प्रदेश दावोस के जरिए अपने समुद्री उत्पादों के लिए बाजार तलाशेगा, वहीं झारखंड का प्रयास यहां अपने दुर्लभ खनिजों के लिए नए खरीदार खोजने पर रहेगा। झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने कहा, ‘सिंहभूम भूवैज्ञानिक बेल्ट में देश के कुछ सबसे समृद्ध लौह अयस्क, तांबा, कोयला, बॉक्साइट, यूरेनियम, चूना पत्थर और रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण दुर्लभ खनिजों का बड़ा भंडार है।

ये ऐसी सामग्री हैं जो अब नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत विनिर्माण, डिजिटल इन्फ्रा और रक्षा प्रौद्योगिकियों के लिए अपरिहार्य हो गई हैं।’ मुख्यमंत्री सोरेन इन दुर्लभ खनिजों के भविष्य में महत्त्व, खनन, प्रसंस्करण, पर्यावरण सुरक्षा आदि के बारे में अपनी सरकार के दृष्टिकोण पर बात करेंगे। दावोस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्वोत्तर राज्य को पिछले पांच वर्षों में सर्वश्रेष्ठ आ​र्थिक विकास दर्ज करने वाले राज्य के रूप में चिह्नित दिया है। 

सोरेन और शर्मा के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश सहित चार अन्य मुख्यमंत्री भी दावोस में होने वाले इस विश्व आर्थिक मंच में शामिल होंगे, साथ ही कर्नाटक, केरल, गुजरात और उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंत्री भी प्रतिनि​धिमंडल का हिस्सा हैं। कम से कम चार केंद्रीय मंत्रियों- अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद जोशी और के राममोहन नायडू के भी जाने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को दावोस के लिए रवाना हो गए। 

भारतीय प्रतिनि​धिमंडल में शामिल नेताओं के इस शिखर सम्मेलन के दौरान ‘क्या भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है’ विषय सहित कई पैनल परिचर्चाओं में भाग लेने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी गुजरात के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। गुजरात का प्रतिनिधिमंडल सहयोग, पूंजी प्रवाह और भारत में गुजरात सरकार के माध्यम से निवेश की इच्छुक कंपनियों के लिए गिफ्ट सिटी की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेगा।

व्यस्तता के कारण कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का जाना रद्द हो गया है। उनकी जगह भारी और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल अन्य सदस्यों के साथ दावोस जाएंगे।  पाटिल ने कहा कि पिछले साल फरवरी में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के बाद 11 महीनों में कर्नाटक ने कुल 1.53 लाख करोड़ रुपये के कई नए औद्योगिक प्रस्ताव हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में निवेश की उम्मीद कर रही है।

आंध्र प्रदेश के नायडू रविवार को अपने मंत्रियों और अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्यूरिख के लिए रवाना हो गए। उनका सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वित्त और पर्यटन मंत्री के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। दावोस सम्मेलन में आंध्र का अलग मंडप होगा, जबकि अन्य राज्य ‘इंडिया पवेलियन’ में ही रहेंगे। केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव अपने राज्य के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इनका पूरा जोर नॉलेज इकॉनमी, पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन सिद्धांतों तथा उच्च-तकनीक आधारित उद्योगों को निवेश के लिए आक​र्षित करना रहेगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा है कि राज्य सरकार विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन में अपने ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ विजन और राज्य को तीन लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को आक्रामक रूप से पेश करेगी।

First Published - January 18, 2026 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट