facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

Vodafone Idea Share: ₹14 तक जाएगा शेयर! ब्रोकरेज ने कहा – सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल सकता है गेम

Advertisement

Vodafone Idea Share: ब्रोकरेज का कहना है कि एजीआर बकाया पर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्टीकरण से टेलीकॉम कंपनी के लिए लंबे समय से लंबित धन जुटाने का रास्ता साफ हो सकता है।

Last Updated- November 11, 2025 | 11:58 AM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आईडिया के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली और टेलीकॉम कंपनी के शेयर एक बार 10 रुपये के पार चले गए। सुबह 11 बजे वोडाफोन आईडिया के शेयर बीएसई पर 5.47 फीसदी चढ़कर 10.03 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयरों में उछाल सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिल रहा है। वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q2FY26 में कंपनी का शुद्ध घाटा कम होकर 5,524 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 71,75.9 करोड़ रुपये था।

शेयर में जारी तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म सिटी ने वोडाफोन आईडिया पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है और कहा है कि एजीआर बकाया पर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्टीकरण से टेलीकॉम कंपनी के लिए लंबे समय से लंबित धन जुटाने का रास्ता साफ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: डिमर्जर के बाद Tata Motors में कौन चमकेगा ज्यादा? जेपी मॉर्गन और SBI की बड़ी राय सामने आई

Vodafone Idea Share पर टारगेट प्राइस ₹14

सिटी ने वोडाफोन आईडिया पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 14 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 47 फीसदी ज्यादा है। वोडाफोन आईडिया के शेयर सोमवार को 9.51 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि एजीआर बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कंपनी के लिए लंबे समय से लंबित फंड जुटाने का रास्ता साफ हो सकता है। ब्रोकरेज ने कहा, “आगे चलकर ऋण जुटाने की प्रगति और सरकार के राहत पैकेज की रूपरेखा के बारे में स्पष्टता पर नजर रखी जाएगी।”

Vodafone Idea Share Price

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के शेयर मंगलवार को 5.5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹10.04 तक पहुंच गए। शेयर ने दिन के दौरान ₹10.11 का उच्च स्तर छुआ। जबकि पिछले सत्र में यह ₹9.51 पर बंद हुआ था। यह बढ़त कंपनी के तिमाही घाटे में कमी की घोषणा के बाद आई।

सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा कम होकर 5,524 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 71,75.9 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताय कि दूसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड ऑपरेशन से रेवेन्यू 2.4 फीसदी बढ़कर 11,195 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 10,932.2 करोड़ रुपये था।

वोडाफोन आइडिया ने बताया कि ग्राहक प्रति औसत राजस्व (ARPU) सालाना आधार पर 8.7% बढ़कर 180 रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 166 रुपये पर था। यह वृद्धि मुख्य रूप से ग्राहक अपग्रेड और टैरिफ में बढ़ोतरी के कारण हुई।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement