facebookmetapixel
Advertisement
विनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमणवित्तीय योजनाओं की गलत जानकारी पर सख्ती, बिक्री पर लगाम लगाने का प्रस्तावअमेरिकी बाजार में बिना शुल्क प्रवेश पर होगी बात: पीयूष गोयललेबर कोड के खिलाफ हुई मजदूरों की हड़तालपहले की श्रृंखला की तुलना में कमी आने के बावजूद खुदरा महंगाई में ग्रामीण क्षेत्र का दबदबा बरकरारनया सीपीआई ढांचागत रूप से कम अस्थिर: प्रणव सेन रीपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने की संभावना, अर्थशास्त्रियों की राय; अभी नहीं बदलेगा नीतिगत रुखईयू-ब्रिटेन कारोबार की रणनीति में फेरबदल करेगी अशोक लीलैंडमहिंद्रा ऐंड महिंद्रा को अमेरिकी ट्रैक्टर बाजार में दिख रहे सुधार के संकेतQ3 Results: हिंडाल्को का लाभ 45% लुढ़का, भारत फोर्ज का 28% बढ़ा

₹170 तक जा सकता है ये PSU Bank Stock, ब्रोकरेज ने कहा- सस्ते वैल्यूएशन पर कर रहा ट्रेड, खरीदें

Advertisement

PSU Bank Stock to Buy: ब्रोकरेज हाउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) का कहना है कि कमजोर बिजनेस मोमेंटम का असर अर्निंग्स और मार्जिन पर दिखाई दिया।

Last Updated- July 22, 2025 | 5:06 PM IST
PSU Bank
Representational Image

PSU Bank Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में रिजल्ट सीजन चल रहा है। नतीजों के बाद स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है। PSU Bank यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के शेयर में भी नतीजों के बाद एक्शन है। ब्रोकरेज हाउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) का कहना है कि कमजोर बिजनेस मोमेंटम का असर अर्निंग्स और मार्जिन पर दिखाई दिया। हालांकि, स्टॉक सस्ते वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। इसलिए ब्रोकरेज ने इस PSU Bank Stock पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है।

Union Bank of India: ₹170 का दिया टारगेट

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UNBK) के स्टॉक पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 170 रुपये रखा है। मंगलवार (22 जुलाई) को शेयर का भाव 143 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से शेयर में आगे करीब 19 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Also Read: Smallcap Auto Stock: 1 महीने में 1853 से 3675 पर पंहुचा ये शेयर, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले; नई ऊंचाई पर पहुंचा भाव

शेयर की लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस देखें तो बीते 6 महीने में यह करीब 30 फीसदी उछल चुका है। वहीं, इस साल अबतक स्टॉक का रिटर्न करीब 16 फीसदी रहा है। बीते 1 साल का रिटर्न 5 फीसदी, 2 साल का 60 फीसदी, 3 साल का 275 फीसदी और 5 साल का 360 फीसदी रहा है। BSE पर स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 158.60 और लो 100.75 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

क्या है ब्रोकरेज की राय

एंटिक ब्रोकिंग का कहना है, पिछले दो साल से यूनियन बैंक लगातार 1% से ज्यादा की रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) दे रहा है और चालू वित्त वर्ष में मार्जिन पर दबाव के बावजूद उम्मीद है कि बैंक वित्त वर्ष 2026 और 2027 में भी 1% RoA बनाए रखेगा। हालांकि लोन डि​स्ट्रिब्यूशन के ग्रोथ की संभावनाएं कमजोर हैं। लेकिन फिलहाल यह स्टॉक FY27 के अनुमानित प्राइस-टू-बुक वैल्यू पर सिर्फ 0.85x के सस्ते वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, जबकि रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) की रफ्तार 14-15% के स्तर पर बनी रह सकती है। ऐसे में इस पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार है।

कैसे रहे Q1 नतीजे

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून, 2024 तिमाही में 13.7 फीसदी बढ़कर 3,679 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर दबाव देखा गया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 6.5 फीसदी बढ़कर 9,412 करोड़ रुपये हो गई। बैंक ने कहा कि ब्याज में 11.5 फीसादी वृद्धि से इसमें योगदान मिला। इसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन 0.13 फीसदी घटकर 3.05 फीसदी रह गया।

बैंक की अन्य आय 15.53 फीसदी बढ़कर 4,509 करोड़ रुपये हो गई। जून तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम और अन्य आय में मार्च तिमाही की तुलना में कमी आई है। बैंक का कहना है कि इसकी वजह इंडस्ट्री में पहली तिमाही में नरमी की सामान्य ट्रेंड को बताया। इसके अलावा समीक्षाधीन तिमाही में आम चुनाव होने के कारण भी कुछ सुस्ती आई।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement