facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमण

Q3 Results: हिंडाल्को का लाभ 45% लुढ़का, भारत फोर्ज का 28% बढ़ा

Advertisement

Q3 Results: भारत फोर्ज का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 273 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- February 12, 2026 | 10:15 PM IST
Q3 results

Q3 Results: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के दौरान समेकित लाभ में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, क्योंकि ओस्वेगो संयंत्र में रुकावट की वजह से हुए असामान्य नुकसान से कमाई पर असर पड़ा, जबकि इसके भारतीय कारोबार ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया और समूची परिचालनगत वृद्धि में मदद की। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 2,049 करोड़ रुपये का समेकित करोपरांत लाभ (पीएटी) दर्ज किया, जो एक साल पहले दर्ज किए गए 3,735 करोड़ रुपये से कम रहा।

कोल इंडिया का मुनाफा 16% घटा

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने दिसंबर तिमाही के लिए कर पश्चात समेकित लाभ (पीएटी) में 16 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की, क्योंकि कमजोर बिक्री और कम प्राप्तियों से आय पर असर पड़ा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 7,166 करोड़ रुपये का समेकित पीएटी दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 8,491 करोड़ रुपये था। परिचालन से राजस्व 5 प्रतिशत गिरकर 34,924 करोड़ रुपये हो गया।

भारत फोर्ज का लाभ 28% बढ़ा

भारत फोर्ज का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 273 करोड़ रुपये हो गया। भारत फोर्ज ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 213 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 4,343 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,475 करोड़ रुपये थी। भारत फोर्ज ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रति शेयर दो रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

नैटको फार्मा के लाभ में 14% वृद्धि

नैटको फार्मा का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ रुपये हो गया। दवा कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की समान तिमाही में 132 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय बढ़कर 647 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 475 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.5 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

ऐबट के मुनाफे में 4% इजाफा

दवा कंपनी ऐबट का 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 376 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 361 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। दवा कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 1,724 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह 1,614 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 10:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement