Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (12 फरवरी) को गिरावट में बंद हुए। इसी के साथ बाजार में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गया। एआई डिस्क्रप्शन से डर से भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट आई। इसके अलावा इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस ने पाइप बनाने वाली कंपनी प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स (Prince Pipes and Fittings) पर मजबूत आउटलुक दिया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही में सुस्ती के बाद चौथी तिमाही में मांग में रिकवरी की उम्मीद है।
मोतीलाल ओसवाल ने प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 390 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 44 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 272 रुपये पर बंद हुए।
ब्रोकरेज ने कहा कि पीवीसी पाइप की कीमतों में तेज सुधार, मांग का अनुमान अब बेहतर दिख रहा है। बेगूसराय का नया प्लांट धीरे-धीरे पूरी क्षमता पर पहुंच रहा है। बाथवेयर कारोबार का विस्तार दक्षिण और पूर्वी बाजारों में किया जा रहा है। इन वजहों से कंपनी की स्थिति मजबूत दिख रही है और चौथी तिमाही में कारोबार में सुधार की उम्मीद है। साथ ही वित्त वर्ष 2027 में अच्छी वृद्धि का अनुमान है।
ब्रोकरेज के अनुसार, पीवीसी कारोबार में वित्त वर्ष 2027 में अच्छी दो अंकों की मात्रा वृद्धि की उम्मीद है। मुनाफे के मार्जिन में भी सुधार का अनुमान है।बाथवेयर कारोबार के तीसरी तिमाही, वित्त वर्ष 2027 तक बराबरी पर आने की संभावना है। उस समय तिमाही आय करीब 25 से 30 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स पर ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 330 रुपये कर दिया है। मौजूदा लेवल से शेयर 21 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।
ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और नए सेक्टर्स में पहुंच बढ़ा रही है। ब्रांड पर खर्च भी बढ़ाया जा रहा है। इससे कंपनी की कीमत तय करने की क्षमता बढ़ी है।
ब्रोकरेज ने कहा हमें लगता है कि बाजार में एकीकरण आगे भी जारी रहेगा। इसका फायदा प्रिंस जैसी ब्रांडेड कंपनियों को मिलेगा। प्रोडक्ट मिक्सिंग बेहतर होने से मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। बड़े पैमाने पर काम होने से लागत पर भी फायदा मिलेगा।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)