facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदम

बाजार हलचल: FPI की बिकवाली से सूचकांकों पर दबाव, IPOs के लिए हलचल वाला हफ्ता

Advertisement

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की नए सिरे से बिकवाली के दबाव में बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते 0.9 फीसदी गिर गए

Last Updated- November 09, 2025 | 9:47 PM IST
Stock Market

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की नए सिरे से बिकवाली के दबाव में बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते 0.9 फीसदी गिर गए। अक्टूबर में करीब 10,000 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी के बाद नवंबर में एफपीआई ने अब तक 12,569 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च के पूर्व प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, एफपीआई सेकंडरी बाजार के उन क्षेत्रों में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जहां मूल्यांकन बढ़ा हुआ दिख रहा है जबकि प्राथमिक बाजार में चुनिंदा भागीदारी कर रहे हैं। साल का अंत करीब आने के साथ कुछ बिकवाली मुनाफावसूली से भी जुड़ी हो सकती है।

हालांकि यह थोड़ी जल्दी है। उन्होंने कहा, अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में कामयाबी विदेशी निवेशकों की वापसी का मुख्य कारण होगी। अगर ऐसा होता है तो अभी चुप बैठे कई एफपीआई खरीदारी फिर से शुरू कर सकते हैं।

आईपीओ के लिए हलचल वाला हफ्ता

प्राथमिक बाजार में हलचल वाले एक और सप्ताह की उम्मीद है। इस दौरान चार आईपीओ आने वाले हैं – टेनेको क्लीन एयर इंडिया, फिजिक्स वाला, एमवी फोटोवोल्टिक पावर और फुजियामा पावर सिस्टम। टेनेको को अपने निर्गम मूल्य पर करीब 16 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) मिल रहा है।

एमवी पर जीएमपी करीब 10 फीसदी है। अन्य दो आईपीओ की मांग मामूली है और उनका प्रीमियम 10 फीसदी से कम है। एक आईपीओ विश्लेषक ने कहा, हाल में कुछ हाई-प्रोफाइल आईपीओ में ग्रे मार्केट के रुझानों और वास्तविक लिस्टिंग लाभ के बीच कुछ अंतर देखा गया है। हफ्ते दर हफ्ते नए निर्गम आने से निवेशकों में निराशा देखी जा रही है।

बीएसई में उछाल

बीएसई के शेयरों में अक्टूबर से अब तक 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। साप्ताहिक डेरिवेटिव अनुबंधों पर संभावित प्रतिबंधों की चिंता कम होने और डेरिवेटिव की एक्सपायरी तारीख को एनएसई के अनुरूप हो जाने के बावजूद बाजार हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी से इसमें मदद मिली है।

यह शेयर डेरिवेटिव ट्रेडिंग में नियामकीय बदलावों के प्रति अभी भी संवेदनशील है। इस शेयर में तब और तेज़ी आई, जब नियामक ने संकेत दिया कि अभी लंबी अवधि के अनुबंधों की ओर रुख़ करना संभव नहीं है। इस उछाल के बाद भी बीएसई के शेयर अपने उच्चतम स्तर से 10 फीसदी से ज्यादा नीचे बने हुए हैं।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement