facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Religare Broking के Ajit Mishra की सलाह, इन 3 स्टॉक्स में लगाएं पैसा; हो सकता है तगड़ा मुनाफा

Advertisement

आईटी कंपनियों में मजबूती और चुनिंदा दिग्गज शेयरों में बढ़त से बाजार को समर्थन मिला है। इसके चलते निफ्टी इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 23,155.35 पर बंद हुआ।

Last Updated- January 23, 2025 | 7:52 AM IST
Stocks to buy today

Stocks to Buy Today: बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को बाजार करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। आईटी कंपनियों में मजबूती और चुनिंदा दिग्गज शेयरों में बढ़त से बाजार को समर्थन मिला है। इसके चलते निफ्टी इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 23,155.35 पर बंद हुआ।

बाजार साप्ताहिक आधार पर निचले स्तर पर चल रहा है। जब तक कि निफ्टी निर्णायक रूप से 23,500-23,700 के दायरे को नहीं तोड़ देता, किसी भी ठहराव या रिबाउंड को शॉर्टिंग अवसर के रूप में देखना चाहिए।

इस बीच आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर;

Bajaj Finserv| पिछला बंद भाव 1743 | रेटिंग Buy | टारगेट प्राइस: 1870 | स्टॉप लॉस: 1680

स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डबल बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट हासिल करके अपने करेशन वाले फेस को पूरा कर लिया है। तब से यह एक रेंज में कंसोलिडेट हो रहा है। फ्रंटलाइन इंडेक्स के मुकाबले स्टॉक के हालिया बेहतर प्रदर्शन के साथ, हमें उम्मीद है कि यह गति बनी रहेगी। इसलिए मौजूदा स्तर पर लॉन्ग पोजीशन शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।

Wipro | पिछला बंद भाव: 309.10 | रेटिंग Buy | टारगेट प्राइस: 335 | स्टॉप लॉस: 296

साप्ताहिक चार्ट पर स्टॉक अप्रैल 2023 से लगातार तेजी के रुझान में है। यह लगातार बुलिश ट्रेजेक्टरी को दर्शाता है। यह हाल ही में तेजी के पैटर्न से बाहर निकला है, जो पॉजिटिव गति के जारी रहने का संकेत है। वॉल्यूम पैटर्न इस ट्रेंड का समर्थन करता है, जिसमें ऊपर के दिनों में अधिक वॉल्यूम और गिरावट के दिनों में कम वॉल्यूम होता है। इन कारकों को देखते हुए हम स्टॉक में नए लॉन्ग पोजीशन शुरू करने की सलाह देते हैं।

Apollo Tyres | पिछला बंद भाव: 440 | रेटिंग Sell Fut | टारगेट प्राइस: 420 | स्टॉप लॉस: 452

अपोलो टायर्स ने साल भर के डिस्ट्रीब्यूशन पैटर्न में निर्णायक गिरावट का अनुभव किया है। साथ ही वॉल्यूम में अच्छी वृद्धि हुई है, जो मंदी की भावना को बढ़ाती है। इसके अलावा स्टॉक अपने 100-सप्ताह के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (WEMA) से नीचे गिर गया है, जो ट्रेंड में और कमजोरी का संकेत देता है। इन बिन्दुओ को देखते हुए चुनिंदा स्तरों पर शॉर्ट पोजीशन शुरू की जा सकती है।

(डिस्क्लेमर: अजीत मिश्रा रेलिगेयर ब्रोकिंग में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (रिसर्च) हैं। व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं।)

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 7:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement