facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

Mutual Funds: लार्जकैप में जाएंगी हीरो समेत सात कंपनियां

Advertisement

इन मिडकैप शेयरों में से छह का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है

Last Updated- June 13, 2024 | 9:46 PM IST
Mutual funds

म्युचुअल फंडों के लार्जकैप निवेश के दायरे में सात बदलाव होने की संभावना है और यह काम एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की आगामी शेयर पुनर्वर्गीकरण कवायद में हो सकता है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक सात मिडकैप शेयर हीरो मोटोकॉर्प, जायडस लाइफसाइंसेज, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनएचपीसी, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स, बॉश और संवर्धन मदरसन को लार्जकैप, मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों की संशोधित सूची में अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है और यह सूची जुलाई के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है।

एम्फी हर साल जनवरी और जुलाई की शुरुआत में सूची संशोधित करती है और यह वर्गीकरण शेयर के पिछले छह महीने के प्रदर्शन पर आधारित होता है। पिछले छह महीने में औसत बाजार पूंजीकरण के आधार पर 100 अग्रणी कंपनियां लार्जकैप की पात्र होती हैं जबकि इससे अगली 150 कंपनियां मिडकैप और बाकी स्मॉलकैप होती हैं।

जिन सात शेयरों की अपग्रेडिंग हो सकती है उनमें 1 जनवरी 2024 से अब तक 40 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है और बॉश को छोड़कर उनमें से सभी फर्मों का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है। एम्फी के आंकड़ों के अनुसार जुलाई-दिसंबर 2023 की अवधि में उनका औसत बाजार पूंजीकरण करीब 60,000 करोड़ रुपये था।

100 अग्रणी फर्मों में इन कंपनियों के प्रवेश से मौजूदा सात लार्जकैप शेयर मिडकैप बास्केट में आ जाएंगे। आईआईएफएल की रिपोर्ट के अनुसार ये शेयर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, पॉलिकैब इंडिया, एसआरएफ, मैरिको, एसबीआई काड्र्स और बर्जर पेंट्स इंडिया हो सकते हैं। नई सूचीबद्ध दो कंपनियां भारती हेक्साकॉम और गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस भी मिडकैप सूची में प्रवेश करेंगी।

लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप बास्केट के शेयरों के पुनर्वर्गीकरण से फंड मैनेजरों को उसके हिसाब से चलने में मदद मिलती है। इक्विटी म्युचुअल फंड श्रेणियों ने दिशानिर्देश तय कर रखे हैं कि वे लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कितना निवेश कर सकती है।

जो स्मॉलकैप शेयर मिडकैप बास्केट में शामिल हो सकते हैं उनमें हुडको, आईआरबी इन्फ्रा, मंगलूर रिफाइनरी, भारत डायनेमिक्स, ग्लोबल हेल्थ, बीएसई, एनएलसी इंडिया, हिताची एनर्जी, टाटा इन्वेस्टमेंट, नैशनल एल्युमीनियम , हिंदुस्तान कॉपर, कोचीन शिपयार्ड, आईटीआई, मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल और गोदरेज इंड. शामिल हैं।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement