facebookmetapixel
Advertisement
BSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Today: बाजार खुलेगा गिरावट के साथ? GIFT Nifty लाल निशान में, Iran-US तनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंताStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदें

Quant MF की नई स्कीम, कम रिस्क में अच्छा रिटर्न; ₹5,000 से इस आर्बिट्राज फंड में शुरू कर सकते हैं निवेश

Advertisement

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जो शॉर्ट से लॉन्ग टर्म में आय (income) जनरेट करना चाहते हैं।

Last Updated- March 18, 2025 | 9:17 AM IST
SBI Balanced Hybrid Fund

NFO Open Today: क्वांट म्युचुअल फंड ने मंगलवार, 18 मार्च को क्वांट आर्बिट्रेज फंड (Quant Arbitrage Fund) लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड म्युचुअल फंड स्कीम है जो आर्बिट्रेज अवसरों में निवेश करेगी। क्वांट म्युचुअल फंड का यह NFO आज यानी 18 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 1 अप्रैल 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं। फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम NFO के तहत यूनिटों के आवंटन की तारीख से 5 कार्यदिवसों के भीतर कंटिन्यू सेल और रिपरचेज के लिए दोबारा खुल जाएगी।

Quant Arbitrage Fund: ₹5,000 शुरू कर सकते हैं निवेश

क्वांट म्युचुअल फंड के इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेशक मिनिमम ₹5,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। हालांकि निवेशकों को एग्जिट लोड के नियमों को ध्यान में रखने की जरूरत है…

एग्जिट लोड के नियम

  • यूनिट आवंटन की तारीख से 1 महीने के भीतर रिडेम्पशन या स्विच-आउट करने पर 0.25% एग्जिट लोड लागू होगा।
  • 1 महीने के बाद यूनिट्स को रिडीम या स्विच-आउट करने पर कोई एग्जिट लोड नहीं देना होगा।

Also read: NFO: Aditya Birla Sun Life MF ने कॉन्स्टेंट मेच्योरिटी थीम पर उतारा नया फंड, कैसे काम करती है ये निवेश स्ट्रैटेजी? ₹1000 से निवेश शुरू

Quant Arbitrage Fund: कहां करेगी निवेश?

स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के मुताबिक, यह स्कीम सामान्य परिस्थितियों में इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स (जिनमें डेरिवेटिव्स जैसे इंडेक्स फ्यूचर्स, स्टॉक फ्यूचर्स, इंडेक्स ऑप्शंस और स्टॉक ऑप्शंस आदि शामिल हैं) में न्यूनतम 65% और अधिकतम 100% तक का निवेश किया जाएगा। वहीं, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स (जिनमें डेरिवेटिव लेनदेन के लिए तैनात मार्जिन मनी भी शामिल है) में 0% से 35% तक का आवंटन किया जा सकता है। इसके अलावा, REITs और InvITs द्वारा जारी यूनिट्स में न्यूनतम 0% और अधिकतम 10% तक का निवेश संभव होगा।

वहीं, डिफेंसिव परिस्थतियों (Defensive Circumstances) में, एसेट एलोकेशन को एडजस्ट किया जा सकता है। इस दौरान, इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में 0% से 65% तक का निवेश किया जा सकता है। वहीं, डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में 35% से 100% तक का आवंटन संभव होगा। इसके अलावा, REITs और InvITs द्वारा जारी यूनिट्स में न्यूनतम 0% और अधिकतम 10% तक का निवेश किया जा सकता है।

Quant Arbitrage Fund: क्या है निवेश की स्ट्रैटेजी?

फंड हाउस के मुताबिक, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह स्कीम एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी को फॉलो करेगी। फंड मैनेजर आर्बिट्राज के अवसरों की पहचान करेगा और दोनों बाजारों में एक साथ सौदे निष्पादित करेगा। SEBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, यह स्कीम कैश मार्केट में किसी भी समय शॉर्ट सेल नहीं करेगी।

स्कीम के डेट कंपोनेंट को डेट सिक्योरिटीज और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाएगा। डेट पोर्टफोलियो की अवधि (Duration) इस तरह प्रबंधित की जाएगी कि न्यूनतम ब्याज दर जोखिम (Minimum Interest Rate Risk) के साथ इनकम जनरेट हो सके।

Also read: 3 साल में डबल हुआ Baroda BNP Paribas MF का AUM, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 50% का इजाफा

Quant Arbitrage Fund: किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जो शॉर्ट से लॉन्ग टर्म में आय (income) जनरेट करना चाहते हैं और इक्विटी मार्केट के कैश और डेरिवेटिव सेगमेंट में आर्बिट्राज के अवसरों का लाभ उठाना चाहते हैं।

इस स्कीम का बेंचमार्क NIFTY 50 Arbitrage TRI है। समीर केट, संजीव शर्मा और युग टिबरेवाल इस NFO के फंड मैनेजर्स हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement