facebookmetapixel
BHEL: महारत्न PSU को ₹15000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, स्टॉक ने दिखाई तेजी28% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 Tata Stocks, टेक्निकल चार्ट में दिखा ब्रेकआउटएयरपोर्ट पैसेंजर ट्रैफिक FY26 में कोविड के बाद सबसे निचले स्तर पर: ICRAअक्टूबर से बदल जाएंगे वित्तीय नियम: बढ़ेगा बैंक चार्ज, नई पेंशन व्यवस्था और भी बहुत कुछH-1B वीजा नियम सख्त होने से IT और फाइनैंस में बनेंगे मौके! अमेरिकी कंपनियां भारत ​शिफ्ट कर सकती हैं हाई-एंड काममौजूदा समय में सोना और चांदी क्यों है सबसे सही निवेश, जिम रॉजर्स ने बताई वजहIPO Listing Today: आनंद राठी और सोलरवर्ल्ड एनर्जी के शेयरों ने बाजार में की जोरदार शुरुआतNPS से UPS में स्विच करने का आज आखिरी मौका, सब्सक्राइबर्स जान लें ये जरूरी बातेंFY26 में 6.5% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, अमेरिकी टैरिफ का निर्यात पर होगा असर: ADBकहीं आप भी गरीबी की मानसिकता का शिकार तो नहीं, एक्सपर्ट ने बताए जिंदगी बदलने वाले टिप्स

IPO review : अक्टूबर में अभी तक कैसा रहा है आईपीओ मार्केट का प्रदर्शन

73 आईपीओ का प्रदर्शन इश्यू प्राइस की तुलना में बेहतर है। जबकि 12 आईपीओ नुकसान मे यानी इश्यू प्राइस से नीचे चल रहे हैं।

Last Updated- October 18, 2023 | 6:58 PM IST
GNG Electronics IPO

शेयर बाजार में  तेजी के बीच घरेलू कंपनियां प्राइमरी मार्केट से पूंजी जुटाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।  इस महीने यानी अक्टूबर में अभी तक (17 अक्टूबर) कुल 25 आईपीओ सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट हुए हैं। जिनमें 21 एसएमई (SME) आईपीओ जबकि 5 मेनबोर्ड  (Mainboard) आईपीओ हैं। इन सभी 25 आईपीओ में सिर्फ 4 आईपीओ फिलहाल अपने इश्यू प्राइस से नीचे चल रहे हैं। इश्यू प्राइस से नीचे चलने वाले 3 एसएमई आईपीओ हैं जबकि 1 मेनबोर्ड आईपीओ।

एसएमई (SME) आईपीओ का प्रदर्शन

एसएमई आईपीओ में तेजी

अक्टूबर में लिस्ट हुए आईपीओ में सबसे ज्यादा तेजी गोयल साल्ट लिमिटेड (Goyal Salt Limited) के शेयरों में है। इश्यू प्राइस के मुकाबले इस कंपनी के शेयर फिलहाल 300 फीसदी से ज्यादा ऊपर चल रहे हैं। गोयल सॉल्ट के शेयर 11 अक्टूबर यानी लिस्टिंग के दिन 38 रुपये के अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 258.16 फीसदी चढ़कर 136.1 पर बंद हुए थे।

परफॉर्मेंस (इश्यू प्राइस के मुकाबले – 17 अक्टूबर 2023 तक)

Plada Infotech Services Limited (Oct 13) :                                     +16.46%

Sharp Chucks And Machines Limited (Oct 12) :                               +29.74%

Karnika Industries Limited (Oct 12) :                                                 +2.57%

Sunita Tools Limited (Oct 11) :                                                             +0.38%

Goyal Salt Limited (Oct 11) :                                                                 +300.66%

Oneclick Logistics India Limited (Oct 11) :                                        +9.44%

Canarys Automations Limited (Oct 11) :                                            +46.45%

Vishnusurya Projects and Infra Limited (Oct 10) :                          +43.68%

Kontor Space Limited (Oct 10) :                                                           +7.1%

Arabian Petroleum Limited (Oct 9) :                                                   +20.64%

E Factor Experiences Limited (Oct 9) :                                               +101.6%

Vinyas Innovative Technologies Limited (Oct 6):                             +195.39%

Organic Recycling Systems Limited (Oct 6) :                                     +18.65%

Newjaisa Technologies Limited (Oct 5) :                                            +110.43%

Inspire Films Limited (Oct 5) :                                                             +16.02%

Digikore Studios Limited (Oct 4) :                                                       +88.07%

Saakshi Medtech and Panels Limited (Oct 3) :                                  +177.47%

एसएमई आईपीओ में  गिरावट

अक्टूबर में लिस्ट हुए आईपीओ में सबसे ज्यादा गिरावट मंगलम एलॉय लिमिटेड के शेयरों में है। इश्यू प्राइस के मुकाबले इस कंपनी के शेयर फिलहाल 25 फीसदी नीचे चल रहे हैं। मंगलम एलॉय के शेयर 4 अक्टूबर यानी लिस्टिंग के दिन 80 रुपये के अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 5 फीसदी गिरकर 76 पर बंद हुए थे।

परफॉर्मेंस (इश्यू प्राइस के मुकाबले – 17 अक्टूबर तक 2023 तक)

Vivaa Tradecom Limited (Oct 12) :                                                -21.84%

City Crops Agro Limited (Oct 10) :                                                -2.96%

Mangalam Alloys Limited (Oct 4) :                                               –24.88%

मेनबोर्ड आईपीओ का प्रदर्शन

अक्टूबर में जो चार मेनबोर्ड आईपीओ लिस्ट हुए उनमें से सिर्फ अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड (Updater Services Limited) के आईपीओ में फिलहाल गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर 300 रुपये के अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले अभी 4.02 फीसदी गिरकर 287.95 पर ट्रेड कर रहे हैं। लिस्टिंग के दिन यानी 4 अक्टूबर को कंपनी के शेयर 5.38 फीसदी टूटकर 283.85 पर बंद हुए थे।  बाकी तीन में तेजी है।

परफॉर्मेंस (इश्यू प्राइस के मुकाबले – 17 अक्टूबर तक 2023 तक)

Plaza Wires Limited (Oct 12):  +71.98%

Valiant Laboratories Limited (Oct 6): +39.93%

Updater Services Limited (Oct 4) : -4.02%

Manoj Vaibhav Gems ‘N’ Jewellers Limited (Oct 3) : +30.98%

JSW Infrastructure Limited (Oct 3) : +48.87%

Also read: Plaza Wires का IPO 53% की बढ़त के साथ लिस्ट, शेयर 54 से बढ़कर 84 रुपये पर पहुंचा

बीएसई के आईपीओ परफॉर्मेंस ट्रैकर क्या कहते हैं

बीएसई के आईपीओ परफॉर्मेंस ट्रैकर के अनुसार मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट को मिलाकर इस कैलेंडर वर्ष में 17 अक्टूबर तक 85 आईपीओ (36 मेनबोर्ड और 49 एसएमई सेगमेंट में) आए हैं। 73 आईपीओ का प्रदर्शन इश्यू प्राइस की तुलना में बेहतर है। जबकि 12 आईपीओ नुकसान मे यानी इश्यू प्राइस से नीचे चल रहे हैं।

लिस्टिंग के दिन 65 आईपीओ इश्यू प्राइस से ऊपर जबकि 20 आईपीओ इश्यू प्राइस से नीचे बंद हुए थे।

इस वर्ष सबसे बडी आईपीओ लाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के शेयर फिलहाल इश्यू प्राइस से 67.51 फीसदी ऊपर चल रहे हैं। लिस्टिंग के दिन ही इस कंपनी के शेयरों में 31.86 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की गई थी। अन्य दो बड़े आईपीओ – नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT और जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर भी फिलहाल इश्यू प्राइस से क्रमश: 28 फीसदी और 48.87 फीसदी ऊपर चल रहे हैं।

बीएसई आईपीओ इंडेक्स का प्रदर्शन

बीएसई के आईपीओ इंडेक्स (11,375.05+28.90%) में इस साल अब तक 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि बेंचमार्क इंडेक्स यानी बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 इस वर्ष अब तक 8 फीसदी बढ़े हैं।

वित्त वर्ष की पहली छमाही में आईपीओ का प्रदर्शन

प्राइम डेटाबेस के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में भारत में आईपीओ की संख्या 2007-08 के बाद सबसे ज्यादा रही। मेनबोर्ड पर 31 आईपीओ के जरिये कुल 26,272 करोड़ रुपये जुटाए गए। इससे पहले अप्रैल-सितंबर 2007 के दौरान 48 आईपीओ के जरिये कुल 21,243 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

सौदों की संख्या पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 2.2 गुना रही लेकिन जुटाई गई रकम 26 फीसदी कम रही क्योंकि तब 35,456 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। पिछले वित्त वर्ष के आंकड़ों को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ से मजबूती मिली थी।

Also read: Committed Cargo IPO Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी की सुस्त मार्केट में भी शानदार एंट्री, 6% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में शुरुआत धीमी रही और पहले चार महीने में महज 10 आईपीओ पेश हुए। हालांकि अगस्त से इसने रफ्तार पकड़ी क्योंकि बेंचमार्क निफ्टी, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ़्टी स्मॉलकैप 100 नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के प्रमुख (निवेश बैंकिंग व संस्थागत इक्विटी) अजय सराफ के मुताबिक आईपीओ के मामले में भारत की स्थिति बेहतर रही है। अप्रैल से भारतीय बाजार ने एफपीआई की मजबूत भागीदारी देखी है जो पिछले 18 महीनों में नहीं देखा गया था।

वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने घरेलू बाजार में 1.41 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके साथ घरेलू म्युचुअल फंडों ने भी  50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ़्टी स्मॉलकैप 100 में पहली छमाही के दौरान क्रमशः: 35 फीसदी व 45 फीसदी का इजाफा हुआ।

सेंट्रम कैपिटल के पार्टनर (निवेश बैंकिंग) प्रांजल श्रीवास्तव मानते हैं कि निवेशक लगातार समझदार होते जा रहे हैं और आईपीओ के लिए उचित कीमत को बढ़ावा दे रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले आईपीओ को लेकर गहमागहमी अपेक्षाकृत कम थी, जिससे ज्यादा उपयुक्त वैल्यूएशन देखने को मिला।

First Published - October 18, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट