facebookmetapixel
Advertisement
बिहार की लीची पर गर्मी और पश्चिम एशिया संकट की मार, उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट; महंगा पड़ रहा स्वादआईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और बीओबी ने एफसीएनआर जमा पर बढ़ाया ब्याजEditorial: फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों और एथनॉल अर्थव्यवस्था पर फोकसबैंक फिलहाल मजबूत स्थिति में, लेकिन आगे दोहरी चुनौतियों का सामना संभवभारत को FTA उपयोग दर बढ़ाने के लिए नीतियां तैयार करनी होंगीRupee vs Dollar: दो दिन की बढ़त थमी, डॉलर की नई मांग से रुपया फिसलाविदेशी ब्रोकरेज सिटी ने घटाया निफ्टी का टारगेट, 27,000 से किया 26,000SEBI की कार्यवाही पर सवाल, पांच विदेशी निवेशकों ने SAT का दरवाजा खटखटायासोना-चांदी के भाव में गिरावट का असर: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ से 3,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक निकासीसेमाग्लूटाइड का बढ़ा स्टॉक, वितरक परेशान; जेनेरिक लॉन्च के बाद बिक्री सुस्त

SEBI से फिर एनओसी मांग रहा NSE, IPO लाने की तैयारी में जुटा एक्सचेंज

Advertisement

इस महीने के शुरू में सेबी ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया था कि एनएसई ने सूचीबद्धता के लिए एनओसी का कोई नया अनुरोध नहीं किया है।

Last Updated- August 27, 2024 | 11:18 PM IST
NSE

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) अपने आईपीओ की मंजूरी हासिल करने में फिर जुट गया है। उसने इस संबंध में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) हासिल करने के लिए आवेदन सौंप दिया है। मंगलवार को हुई एनएसई की सालाना आम बैठक में इसने शेयरधारकों को यह जानकारी दी।

इस महीने के शुरू में सेबी ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया था कि एनएसई ने सूचीबद्धता के लिए एनओसी का कोई नया अनुरोध नहीं किया है। इसके बाद एसएसई की तरफ से एनओसी को लेकर यह स्पष्टीकरण आया है। दिल्ली उच्च न्यायालय में एनएसई के आईपीओ से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक रिट याचिका दायर की गई थी।

इसी के जवाब में बाजार नियामक ने अपना पक्ष रखा था। सेबी ने कहा कि एनएसई ने मई 2024 में उसके सवालों का जवाब दिया था मगर उसने (एनएसई ने) ‘एनओसी के लिए कोई स्पष्ट आग्रह’ नहीं किया था। आईपीओ को लेकर अनिश्चितता बनी रहने से विदेशी निवेशकों ने पिछले कुछ महीनों में गैर-सूचीबद्ध बाजार में एनएसई के शेयर की जमकर बिकवाली की है। उन्होंने जून और जुलाई में 3,500 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

अनलिस्टेडजोन पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गैर-सूचीबद्ध बाजार में एनएसई का शेयर 6,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगस्त में इसका शेयर 3,600 रुपये में मिल रहा था। मई में इसका शेयर 6,500 रुपये पर पहुंच गया था मगर तब से इसमें लगातार कमी आई है।

एनएसई की आईपीओ योजना वर्ष 2016 से अटकी है जब उसने मसौदा विवरणिका (डीआरएचपी) सौंपी थी। सेबी ने 2019 में यह कहते हुए डीआरएचपी लौटा दी थी कि कोलोकेशन मामले का समाधान होने के बाद वह दोबारा आवेदन सौंपे तो बेहतर होगा।

एनएसई ने जून 2022 में एक बार फिर सूचीबद्धता की अनुमति मांगी थी। इसके जवाब में एक महीने बाद सेबी ने तकनीक, संचालन, निगरानी सहित अन्य मुद्दों का हवाला दिया था। पीपुल एक्टिविज्म फोरम की तरफ से दायर याचिका पर अगली सुनवाई दिसंबर में होगी। एनएसई ने पिछली तिमाही में बोनस निर्गम की घोषणा की थी जिस पर शेयरधारकों की अनुमति भी मिल गई है मगर सेबी की अनुमित अब भी मिलनी बाकी है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement