facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

Adani Stocks: डेलॉयट ने ऑडिटर पद से दिया इस्तीफा, अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट

Advertisement

Adani Stocks: BSE पर अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 5.41 प्रतिशत की गिरावट आई। ग्रुप के अन्य शेयरों में गिरावट

Last Updated- August 14, 2023 | 12:23 PM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप की बंदरगाह कंपनी से ऑडिटर के तौर पर डेलॉयट (Deloitte) के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई। डेलॉयट ने इस्तीफा देने से पहले हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की बाहर से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की थी।

BSE पर लुढ़के अदाणी ग्रुप के शेयर

BSE पर अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 5.41 प्रतिशत की गिरावट आई, अदाणी ट्रांसमिशन में 4.77 प्रतिशत, अदाणी पावर में 4.23 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में चार प्रतिशत और अदाणी पोर्ट्स में 3.70 प्रतिशत की गिरावट आई। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 3.22 प्रतिशत, अदाणी विल्मर के 3.14 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस के तीन प्रतिशत, एनडीटीवी के तीन प्रतिशत और एसीसी में 2.23 प्रतिशत की गिरावट आई।

Also read: Adani Group: Deloitte ने की थी Hindenburg के आरोपों की बाहर से स्वतंत्र जांच की मांग

डेलॉयट ने ऑडिटर पद से दिया इस्तीफा

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने शेयर बाजार को भेजे 163 पृष्ठ की रिपोर्ट में डेलॉयट हास्किंस एंड सेल्स एलएलपी का इस्तीफा भेजा था। APSEZ के अनुसार, डेलॉयट के अधिकारियों ने बैठक में अदाणी ग्रुप की अन्य सूचीबद्ध कंपनियों के लेखा परीक्षक (ऑडिटर) के रूप में व्यापक ऑडिट भूमिका की कमी पर चिंता व्यक्त की।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी में अदाणी पर शेयरों की कीमतों में हेराफेरी करने और खातों में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। साथ ही अमेरिकी कंपनी ने फर्जी कंपनियों के जरिए धन के गुपु-चुप लेनदेन का भी आरोप लगाया था। डिलॉयट ने हाल ही में रिपोर्ट में उल्लेखित कुछ लेन-देन पर चिंता व्यक्ति की थी।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement