facebookmetapixel
स्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोर

‘Lollapalooza India’ में परफॉर्म करने भारत आए जोनस ब्रदर्स का हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले निक को देखकर भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर उन्हें पुकारा।

Last Updated- January 28, 2024 | 9:34 AM IST
Jonas Brothers
Jonas Brothers ( X )

अमेरिकी गायक निक जोनस और उनके भाई जो और केविन ने शनिवार रात यहां अपनी पहली प्रस्तुति में हजारों प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

‘द जोनस ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय अमेरिकी बैंड ने ‘लोलापालूजा इंडिया’ के दूसरे संस्करण के पहले दिन दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति दी।

इससे पहले तीनों ने मंच पर खूब धूम मचाया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का जोशीला गाना ‘गल्लां गूडियां’ बजाया गया। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले निक को देखकर भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर उन्हें पुकारा।

प्रियंका से 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले निक ने विवाह कार्यक्रम के दौरान होने वाले संगीत समारोह का जिक्र करते हुए चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘भारत में यह हमारी पहली प्रस्तुति है। इसे ‘संगीत’ में नहीं गिना जाए।’’

उन्होंने भारत के साथ अपने ‘‘विशेष संबंध’’ के बारे में भी बात की।

जब भीड़ ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर पुकारने लगी तो निक ने कहा, ‘‘एक परिवार के तौर पर हमारा इस देश के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद।’’

जोनस ब्रदर्स ने ‘सेलिब्रेट’, ‘सकर’, ‘व्हाट ए मैन गॉट्टा डू’, ‘क्लोज’ और ‘जेलेस’ सहित कई गाने पेश किए। निक ने पूरे दिन उत्साह बनाए रखने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

First Published - January 28, 2024 | 9:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट