facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

H-1B जांच से हड़कंप: भारत में फंसे सैकड़ों लोग बोले- अमेरिका नहीं लौट पाए तो जाएगी नौकरी

Advertisement

नए सोशल मीडिया जांच नियम के चलते H-1B वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दी गई हैं। सैकड़ों भारतीय भारत में फंसे हैं और लंबे इंतजार से उनकी नौकरी और करियर पर खतरा मंडरा रहा है।

Last Updated- December 12, 2025 | 4:01 PM IST
H-1B Visa

भारत में H-1B वीजा के लिए आवेदन करने वाले कई लोगों को मंगलवार को ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि इस सप्ताह तय उनकी वीजा अपॉइंटमेंट को रद्द कर दिया गया है। कई आवेदकों की नई तारीखें अब मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। इस अचानक फैसले से वीजा आवेदकों में घबराहट फैल गई है।

नया सोशल मीडिया नियम बना वजह

वीजा अपॉइंटमेंट टालने की वजह अमेरिका का नया सोशल मीडिया जांच नियम है, जो 15 दिसंबर 2025 से लागू होगा। इस नियम के तहत वीजा अधिकारी आवेदकों के सभी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करेंगे और यह देखेंगे कि किसी ने अमेरिका के खिलाफ कोई नकारात्मक टिप्पणी या पोस्ट तो नहीं की है। इस नियम को लागू करने की तैयारी के लिए अमेरिकी अधिकारी समय ले रहे हैं।

भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने पुष्टि की है कि कई वीजा अपॉइंटमेंट को दोबारा शेड्यूल किया गया है। दूतावास ने साफ कहा है कि जिन लोगों को अपॉइंटमेंट बदलने का ईमेल मिला है, अगर वे पुराने तय दिन पर दूतावास पहुंचेंगे तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

सैकड़ों H-1B धारक भारत में फंसे

दिसंबर महीने की अधिकतर वीजा अपॉइंटमेंट रद्द होने के बाद सैकड़ों H-1B वीजा धारक भारत में फंस गए हैं। इनमें से कई लोग सिर्फ वीजा स्टैंपिंग के लिए भारत आए थे और अब उन्हें लंबे समय तक यहीं रुकना पड़ सकता है। इसी वजह से उन्होंने अमेरिका में अपना किराये का घर खाली कर दिया था और बिजली-पानी, इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी बंद करा दी थीं।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील

इस संकट के बीच रेडिट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई है, जिसमें अमेरिका में रह रहे भारतीयों से अपील की गई है कि वे जनवरी या फरवरी की अपनी वीजा अपॉइंटमेंट स्वेच्छा से रद्द कर दें, ताकि भारत में फंसे लोगों को जल्दी स्लॉट मिल सके। इस पोस्ट को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है।

करियर और नौकरी पर खतरा

कई वीजा धारकों ने कहा है कि इस देरी से उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। एक यूजर ने लिखा कि उसने वीजा स्टैंपिंग के लिए छुट्टियां ली थीं और उसका नियोक्ता रिमोट काम की अनुमति नहीं दे रहा। अपॉइंटमेंट मई 2025 तक टलने से उसकी नौकरी जाना तय है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं।

वकीलों ने जताई चिंता

अमेरिका की इमिग्रेशन वकील एलेन फ्रीमैन ने कहा है कि इस फैसले का असर बहुत गंभीर होगा और कई H-1B कर्मचारी अपनी नौकरी खो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनियां महीनों तक इंतजार नहीं कर सकतीं, खासकर मौजूदा आर्थिक हालात में। इस देरी से कर्मचारियों, उनके परिवारों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।

यात्रा न करने की सलाह

इमिग्रेशन वकील रेबेका चेन ने भारतीय H-1B धारकों को फिलहाल भारत की यात्रा न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी अमेरिका में हैं, वे केवल वीजा स्टैंपिंग के लिए भारत न आएं। वहीं जो लोग पहले से भारत में हैं और जिनके पास वैध वीजा स्टैंप नहीं है, उन्हें नई अपॉइंटमेंट का इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement