facebookmetapixel
Advertisement
जेफरीज के बाद अब गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर दिया बड़ा अनुमान, 5,400 डॉलर तक जाने की उम्मीदशापूरजी मिस्त्री ने किया टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन, बोले- मकसद किसी एक पक्ष की जीत नहीं20 साल की बड़ी गिरावट की आशंका, एक करोड़ टन घट सकता है चावल उत्पादनभारत की GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट, FY27 के लिए अनुमान बढ़ाकर किया 7%AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ऊंची ब्याज दरों के बीच चमका सोना, भाव ₹1.53 लाख के पारटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटा

आज से शुरू हो जाएगी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा

Advertisement

स्वीडिश मुद्रा के गिरते मूल्य के कारण इस वर्ष पुरस्कार राशि में 1 मिलियन यानी दस लाख क्रोनर की बढ़ोतरी की गई।

Last Updated- October 02, 2023 | 2:32 PM IST
Nobel prize

Nobel Prize 2023 की छह दिवसीय घोषणाएं सोमवार से होने लगेंगी और इसकी शुरुआत चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेता के नाम की घोषणा के साथ होगी। पिछले साल स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो ने मानव विकास क्रम में खोज के लिए फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता था।

उनकी खोज ने निएंडरथाल डीएनए के रहस्यों का खुलासा किया था, जिसने गंभीर कोविड -19 के प्रति हमारी संवेदनशीलता सहित हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के सिलसिले में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की थी। निएंडरथाल वास्तव में प्राचीन मानव समूह के सदस्य थे जो कम से कम 200,000 साल पहले, प्लेइस्टोसिन युग के दौरान उभरा था।

निएंडरथाल यूरोप के अटलांटिक क्षेत्रों से लेकर पूर्व में मध्य एशिया तक यूरेशिया में और सुदूर उत्तर से लेकर वर्तमान बेल्जियम तक और सुदूर दक्षिण से लेकर भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम एशिया तक फैले थे। माना जाता है कि यह समूह मानव अनुकूलन का एक उल्लेखनीय प्रमाण है ।

ये भी पढ़ें- अमेरिका और भारत के संबंध चंद्रयान की तरह चांद पर और उससे भी आगे जाएंगे : जयशंकर

हर दिन अलग क्षेत्र में Nobel Prize की होगी घोषणा

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वांते पाबो के परिवार में दूसरा पुरस्कार था। पाबो के पिता सुने बर्जस्ट्रॉम ने 1982 में चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता था। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी। पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर अर्थात दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह धनराशि पुरस्कार के संस्थापक, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से आती है, जिनकी 1896 में मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने यूक्रेनी सैनिकों को यूक्रेन में ही प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया

Nobel Prize 2023 राशि में दस लाख क्रोनर की बढ़ोतरी

स्वीडिश मुद्रा के गिरते मूल्य के कारण इस वर्ष पुरस्कार राशि में 1 मिलियन यानी दस लाख क्रोनर की बढ़ोतरी की गई। Nobel Prize 2023 विजेताओं को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसंबर को समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार ओस्लो में दिया जाता है, जबकि दूसरे पुरस्कार समारोह का आयोजन स्टॉकहोम में किया जाता है

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 1:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement