facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

भारत और ब्रिटेन के बीच FTA के लिए बातचीत का 12वां दौर 7 अगस्त से होगा शुरू

Advertisement

भारत और ब्रिटेन के मुख्य वार्ताकारों की अगली बैठक सात अगस्त से शुरू हो रही है। दोनों देश चाहते हैं कि एफटीए पर बातचीत इस साल के अंत से पहले पूरी हो जाए।

Last Updated- August 02, 2023 | 1:18 PM IST
India US trade

भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत का 12वां दौर सात अगस्त से यहां शुरू हो रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष एफटीए पर बातचीत जल्द पूरी कर सकते हैं।

दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों की अगली बैठक सात अगस्त से शुरू हो रही है। दोनों देश चाहते हैं कि एफटीए पर बातचीत इस साल के अंत से पहले पूरी हो जाए। अधिकारी ने कहा कि इस दौर में जिन मुख्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है उनमें निवेश संधि, वाहन और शराब पर शुल्क में कटौती और सेवाओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

11वें दौर की वार्ता पिछले महीने संपन्न हुई थी। वार्ता के उस दौर के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल लंदन गए थे और उन्होंने बातचीत की प्रगति की समीक्षा की थी। एफटीए के कुल 26 अध्याय में से 19 पूरे हो चुके हैं।

भारत और ब्रिटेन के बीच एक अलग समझौते (द्विपक्षीय निवेश संधि) के रूप में निवेश पर बातचीत चल रही है और यह मुक्त व्यापार समझौते के साथ ही संपन्न हो सकती है। उत्पत्ति के नियम अध्याय के तहत उत्पाद विशिष्ट नियमों पर बातचीत की जा रही है।

ये भी पढ़ें : भारत और ब्रिटेन के बीच जल्द हो सकता है FTA, दोनों देश बातचीत पूरी करने के बेहद करीब

इनमें प्रत्येक उत्पाद श्रेणी के लिए मूल्यवर्द्धन के नियम, अध्याय के शीर्ष में बदलाव और सत्यापन शामिल है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में बढ़कर 20.36 अरब डॉलर हो गया है, जो 2021-22 में 17.5 अरब डॉलर था।

भारत मुख्य रूप से ब्रिटेन को सिलेसिलाए परिधान और कपड़े, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम और पेट्रोरसायन उत्पाद, परिवहन उपकरण, मसाले, मशीनरी, फार्मास्युटिकल्स और समुद्री उत्पादों का निर्यात करता है। वहीं भारत द्वारा ब्रिटेन से बहुमूल्य रत्नों, अयस्क, धातु कबाड़, इंजीनियरिंग सामान, पेशेवरों के इस्तेमाल के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, रसायन और मशीनरी का आयात किया जाता है।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 1:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement