facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

आंध्र प्रदेश बनेगा भारत का पहला गीगा-स्केल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी हब, अनंतपुर में लगेगी ‘Sky Factory’

यह सुविधा दुनिया के सबसे बड़े eVTOL (Electric Vertical Take-Off and Landing) प्रोडक्शन सेंटर्स में से एक होगी

Last Updated- November 18, 2025 | 4:13 PM IST
Air Taxi
Representational Image

आंध्र प्रदेश सरकार ने कर्नाटक की सारला एविएशन के साथ साझेदारी कर भारत का पहला गीगा-स्केल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई है। यह सुविधा दुनिया के सबसे बड़े eVTOL (Electric Vertical Take-Off and Landing) प्रोडक्शन सेंटर्स में से एक होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा दो साल के भीतर राज्य में ड्रोन टैक्सी शुरू करने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद यह अपडेट सामने आया है।

अनंतपुर में बनेगी ‘Sky Factory’

यह फैक्ट्री अनंतपुर में तैयार की जाएगी और इसे कैलिफोर्निया और म्यूनिख जैसे ग्लोबल एडवांस्ड एयर-मोबिलिटी हब्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को ‘Sky Factory’ नाम दिया गया है और इसमें ₹1,300 करोड़ का निवेश होगा। यह दुनियाभर में सबसे महत्वाकांक्षी eVTOL प्रोजेक्ट्स में से एक है। सरला एविएशन को फंडिंग Accel से मिली है।

CII पार्टनरशिप समिट में बड़ा करार

CII पार्टनरशिप समिट 2025 के दौरान सरला एविएशन और आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (APADCL) ने एक बड़ा MoU साइन किया, जिससे भारत का पहला इंटीग्रेटेड eVTOL क्लस्टर बनाने का रास्ता साफ हुआ। नायडू ने समिट में कहा था कि दो साल में राज्य में ड्रोन टैक्सी दौड़ेंगी।

प्रोजेक्ट के पहले चरण में ₹330 करोड़ का निवेश होगा। इसमें थिम्मासमदुरम (कल्याणदुर्ग मंडल) में 150 एकड़ का मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग कैंपस होगा। इसमें अत्याधुनिक प्रोडक्शन लाइनें, R&D सेंटर, कंपोज​िट लैब्स, और DGCA-प्रमाणित फ्लाइट टेस्टिंग के लिए 2 किलोमीटर का रनवे होगा। ये पूरा इकोसिस्टम बनाने, टेस्ट करने, सर्टिफाई करने और मेंटेन करने की सुविधा देगा।

साल 2027 तक इस प्रोजेक्ट से 40 हाई-स्किल जॉब्स पैदा होगी। इसमें 140 अप्रत्यक्ष नौकरियां होंगी। इसके अलावा फेज-2 में 350 एकड़ और जोड़े जाएंगे।

एक साल में 1,000 एयर टैक्सी की क्षमता

इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद यह Sky Factory दुनिया के सबसे बड़े eVTOL प्रोडक्शन सेंटर्स में से एक होगी। इसमें सालाना 1,000 तक अगली पीढ़ी के एयरक्राफ्ट, “शून्य” हाइब्रिड VTOL, भारतीय तकनीक से बने इलेक्ट्रिकल हार्नेस सिस्टम, लैंडिंग-गियर असेंबली और उन्नत कंपोजिट स्ट्रक्चर शामिल है।

सरला एविएशन के को-फाउंडर और CTO राकेश गोंकार ने कहा, “हम दुनिया की सबसे बड़ी Sky Factory बनाकर भारत को अगली उड़ान क्रांति का नर्व सेंटर बनाना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है, भारत एक ही कैंपस से दुनिया के सबसे उन्नत eVTOL सिस्टम डिजाइन, बनाना, टेस्ट, उड़ाना और ऑपरेट कर सके।” APADCL सरकार की ओर से परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

यह साझेदारी आंध्र प्रदेश को अडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, एयरोस्पेस इनोवेशन और ग्रीन मोबिलिटी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम है।

सरला एविशएन की 2023 में स्थापना हुई थी। यह 2029 में कमर्शियल उड़ान का लक्ष्य लेकर चल रही है। 2023 में वैश्विक eVTOL विशेषज्ञों द्वारा स्थापित Sarla Aviation एक 6-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी बना रही है, जो भारत के बड़े शहरों में यात्रा समय को कई गुना कम कर देगी।

First Published - November 18, 2025 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट