facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

45% गिर चुका ये रेलवे स्टॉक, ब्रोकरेज बोला– BUY; अब बना है 51% तक कमाई का बड़ा मौका

Advertisement

Railway Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि व्हीलसेट की उपलब्धता में सुधार होने से कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है।

Last Updated- November 18, 2025 | 3:45 PM IST
Railway Stock

Railway Stock: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (18 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला। अमेरिका के मुख्य आर्थिक आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। ये आंकड़े तय करेंगे कि क्या फेडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस नुवामा ने रेलवे स्टॉक पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि व्हीलसेट की उपलब्धता में सुधार होने से कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है।

Texmaco पर टारगेट प्राइस: ₹198

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग पर अपनी रेटिंग को ‘BUY‘ पर बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस 211 रुपये से घटाकर 198 रुपये कर दिया है। इस तरह, निवेशकों को 51 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Also Read: दिसंबर 2026 तक 1,07,000 पहुंच सकता है सेंसेक्स, मॉर्गन स्टेनली का बुल-केस अनुमान; लेकिन ये हैं बड़े खतरे

ब्रोकरेज ने कहा कि व्हीलसेट की उपलब्धता में सुधार होने से टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग ने सितंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही की तुलना में 38% बढ़ा। जबकि एडजस्टेड PAT में 115% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तिमाही में वैगन डिस्पैच बढ़कर 2,334 यूनिट हो गया, जबकि जून तिमाही में में यह 1,815 और वित्त वर्ष 2024-25 में 10,612 वैगन था। कंपनी ने तिमाही के अंत में लगभग ₹66.9 अरब का ऑर्डर बुक दर्ज किया, जो करीब 1.4x बुक-टू-बिल रेश्यो है। इसी तिमाही में कंपनी ने लगभग 890 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर भी हासिल किए।

Texmaco share performance

टेक्समैको रेल के शेयर अपने 52 वीक्स हाई से 45 नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 239.65 रुपये और 52 वीक्स लो 115.10 रुपये है। एक और तीन महीने में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। छह महीने में शेयर 18.38 फीसदी गिरा है। एक साल में स्टॉक में 32.12 फीसदी की गिरावट आई है। दो साल में स्टॉक 7.43 फीसदी गिरा है। जबकि तीन साल में शेयर ने 148 फीसदी और पांच साल में 495.40 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement