facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

भारत और ब्रिटेन में FTA को लेकर 11वें दौर की बातचीत पूरी

Advertisement

भारत और ब्रिटेन समझौते के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उत्पत्ति के नियमों जैसे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिये काम कर रहे हैं।

Last Updated- July 24, 2023 | 8:36 PM IST
India US trade

वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिये 11वें दौर की बातचीत पूरी कर ली है। अगले दौर की वार्ता आने वाले महीनों में होगी।

भारत और ब्रिटेन समझौते के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उत्पत्ति के नियमों जैसे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिये काम कर रहे हैं। इसके लिये बातचीत जनवरी, 2021 में शुरू हुई थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और भारत ने 18 जुलाई को एफटीए के लिये 11वें दौर की वार्ता पूरी की। इस दौरान 42 से अधिक अलग-अलग सत्रों में नीतियों से जुड़े नौ क्षेत्रों में तकनीकी चर्चाएं की गईं। उन्होंने संबंधित नीतिगत क्षेत्रों में समझौते के विस्तृत मसौदे पर चर्चा की।’’

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 11वें दौर की बातचीत के लिये 10-11 जुलाई को ब्रिटेन गये थे। उन्होंने ब्रिटेन की व्यवसाय और व्यापार मंत्री केमी बडेनोच और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री निगेल हडलस्टन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बातचीत में आगे बढ़ने के उपायों और ब्रिटेन तथा भारत के लिये व्यापक व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने भी इस दौर में ब्रिटेन गये। उन्होंने ब्रिटेन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और 11वें दौर की वार्ता में हुई प्रगति का जायजा लिया। दोनों देशों की एफटीए पर 12वें दौर की बातचीत आने वाले महीनों में होगी।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 8:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement