facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

PM Kisan 21st installment: कब आएगा किसानों के खातें में पैसा? चेक करें नया अपडेट

Advertisement

इस योजना का फायदा सिर्फ उन किसानों को मिलता है जिनकी जमीन की डिटेल पीएम-किसान पोर्टल पर दर्ज है और बैंक खाता आधार से लिंक है

Last Updated- November 18, 2025 | 4:44 PM IST
PM Kisan

PM Kisan 21st installment: पीएम-किसान योजना का लाभ उठा रहे देशभर के करोड़ों किसान 21वीं किस्त का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। अब उनके इंतजार की घड़िया समाप्त होने वाली है, क्योंकि 21वीं किस्त जारी करने की तारीख बहुत करीब आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। बता दें कि इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये की मदद मिलती है। सरकार ने 2 अगस्त 2025 को इस योजना की 20वीं किस्त जारी की थी, जिसमें देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में राशि भेजी गई।

21वीं किस्त पाने के लिए eKYC जरूरी?

इस योजना का फायदा सिर्फ उन किसानों को मिलता है जिनकी जमीन की डिटेल पीएम-किसान पोर्टल पर दर्ज है और बैंक खाता आधार से लिंक है।

पीएम-किसान वेबसाइट के अनुसार, “इस योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC जरूरी है। OTP-आधारित eKYC पोर्टल पर उपलब्ध है, जबकि बायोमेट्रिक आधारित eKYC के लिए नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।”

आधार इस योजना में लाभार्थियों की पहचान करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Also Read: 2026 में बॉन्ड से पैसा बनाना चाहते हैं? निवेश से पहले जान लें Axis AMC की खास स्ट्रैटेजी

21वीं किस्त पाने के लिए कैसे करें e-KYC?

अगर बेनिफिशरी लिस्ट में आपका नाम नहीं है या भुगतान रुक गया है, तो तुरंत e-KYC अपडेट करें। इसके लिए तीन विकल्प हैं:

  • OTP के जरिए (रजिस्टर्ड मोबाइल पर कोड आएगा)
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (CSC सेंटर पर फिंगरप्रिंट से)
  • फेस ऑथेंटिकेशन (सेल्फी के जरिए मोबाइल ऐप से)

CSC सेंटर पर e-KYC कराने की फीस बहुत कम होती है। इसके साथ यह भी जरूरी है कि आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो। यदि आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, तो “New Farmer Registration” पर क्लिक करके फॉर्म भरें और अपनी जमीन से संबंधित जानकारी अपडेट करें। सरकार ने साफ कहा है कि यदि e-KYC अधूरी है, तो 21वीं किस्त का भुगतान रोक दिया जाएगा। इसलिए भुगतान में देरी से बचने के लिए अपनी e-KYC तुरंत पूरी करा लें।

Also Read: ₹2 लाख करोड़ आ सकते हैं भारत में! ब्लूमबर्ग जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान

ऐसे करें बेनिफिशरी लिस्ट में नाम चेक

  • 2025 की लिस्ट चेक करना बहुत आसान है —
  • pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • “Beneficiary Status” या “Beneficiary List” पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालें और “Get Data” चुनें।
  • कुछ सेकंड में स्क्रीन पर आपका नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और पिछली किश्त का स्टेटस दिख जाएगा।
  • अगर मोबाइल नंबर लिंक है, तो OTP वेरिफाई करें।

इसी तरह PM-Kisan ऐप में भी लॉग इन कर “Beneficiary Status” सेक्शन से चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर राज्यवार लिस्ट भी उपलब्ध है।

यह योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही है और 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। अब तक 20 किस्तों के जरिए 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रकम बांटी जा चुकी है। यह पैसा किसानों को खेती के सामान खरीदने, पढ़ाई, इलाज और शादी जैसे खर्चों में काम आता है।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement