facebookmetapixel
Advertisement
20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद भी भारत क्यों मंगा रहा विदेश से एथेनॉल? जानिए पूरी कहानीCredit Card के Hidden Charges! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे फालतू पैसे?RIL Q1 Results Preview: O2C, जियो और रिटेल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज के अनुमानEPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंसबारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असरCBDT ने FY27 के लिए CII बढ़ाकर 384 किया, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स कैलकुलेशन के लिए होगा लागू

भाजपा विधायकों की वजह से बची कांग्रेस सरकार; गहलोत ने कहा- खतरनाक खेलते हैं अमित शाह,लौटा दो पैसा

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 11:15 PM IST
Rajasthan: Ban on hoisting religious flags in Udaipur for 2 months, know what is the reason

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दावा किया कि 2020 में उनकी सरकार के खिलाफ बगावत में शामिल कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लिए गए पैसे वापस नहीं किए हैं।

गहलोत ने विधायकों से उस राशि में से खर्च किए गए हिस्से को पार्टी से दिलाने की पेशकश की है ताकि विधायक बिना किसी दबाव के काम कर सके।

धौलपुर में एक कार्यक्रम में गहलोत ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल तथा एक अन्य भाजपा विधायक शोभरानी कुशवाह के समर्थन के कारण उनकी सरकार बच सकी।

उन्होंने कहा, ‘जो संकट आया हमारे ऊपर… यह अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान, गजेन्द्र शेखावत इन सबने मिलकर षड्यंत्र किया। पैसे बांट दिए राजस्थान के अंदर भी। पैसे वापस ले नहीं ले रहे हैं वो लोग, मुझे चिंता लगी हुई है कि पैसा क्यों नहीं ले रहे हैं वो। वापस क्यों नहीं मांग रहे है इनसे पैसा।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने यहां तक कह दिया हमारे विधायकों को जिससे पैसा लिया है मान लो 10 करोड़ लिया है.. 20 करोड़ लिया है जो भी लिया है, कुछ खर्च कर दिया हो.. वो खर्च किया हुआ हिस्सा मैं दे दूंगा.. कांग्रेस से दिलवा दूंगा।’

गहलोत ने विधायकों से अमित शाह को पूरा पैसा वापस लौटाने को कहा है..‘उनका (अमित शाह का) पैसा मत रखो.. उसका पैसा रखोगे.. हमेशा अमित शाह आप पर दबाव बना कर रखेगा।’

Also read: Excise policy case: AAP के दो नेताओं को मिली जमानत; पार्टी ने कहा- भाजपा ने झूठे आरोप में फंसाया, मांगे माफी

उन्होंने यह भी कहा, ‘वो गृहमंत्री भी हैं। वो धमकायेगा, डरायेगा जैसे वो गुजरात में डराता, धमकाता है। महाराष्ट्र में धमका कर शिवसेना के दो टुकड़े कर दिए। 25 विधायकों को ले गया। बहुत खतरनाक खेल खेलते हैं अमित शाह।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने विधायकों को कहा है.. तुमने गलती कर दी कोई बात नहीं… भूलो माफ करो.. तुमने खर्च कर दिया करोड़, दो करोड़ बता दीजिये मुझे वो मै खाना पूर्ति करूंगा।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को कहकर के उनका पैसा वापस कर दो आप लोग।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement